विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाभारत की द्रौपदी का 36 साल पुराना गाना, पंजाबी संस्कृति से है नाता; आज भी शादी-पार्टियों की है शान

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 04:23 PM (IST)

अनुराधा पौडवाल का गाया एक सदाबहार गीत आज भी शादी पार्टियों की शान है। इसे लोग खूब पसंद से सुनते हैं।

गाने के एक सीन में महाभारत की द्रौपदी

गाने के एक सीन में महाभारत की द्रौपदी

HighLights

  1. अनुराधा पौडवाल ने गाया है वायरल गीत

  2. रूपा गांगुली पर फिल्माया गया गाना

  3. 1990 में रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) को ज्यादातर लोग भजन गायिका के तौर पर देखते हैं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी कई ऐसे बेहतरीन गीत गाए हैं जिनकी कोई तुलना नहीं है।

80 और 90 के दशक में उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर थी। उन्हें संगीत की दुनिया में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के विकल्प के रूप में देखा जाने लगा था।

36 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

आज हम आपको अनुराधा पौडवाल के एक बेहद रोमांटिक गीत के बारे में बताने जोकि साल 1990 में रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म बहार आने तक की के गाने काली तेरी चोटी है, परांदा तेरा लाल नी। ये अपने समय के सबसे सदाबहार गीतों में से एक है। शादी-ब्याह में इस पर जमकर डांस होता है।

SOng (41)

इस सुपरहिट गाने को अनुराधा पौड़वाल और मंगल सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसका खूबसूरत संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था। गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे। इस गीत को रूपा गांगुली के ऊपर फिल्माया गया है जिन्होंने महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाया था।

कौन-कौन से कलाकार आए थे नजर?

गाने में उनके साथ अभिनेता सुमित सहगल भी नजर आए। पंजाबी लोक संगीत के स्वाद वाले इस गाने को आज भी शादियों, संगीत और पार्टियों में खूब पसंद किया जाता है। रूपा गांगुली और सुमित सहगल के अलावा इसमें तारिक शाह, मुनमुन सेन, नवीन निश्चल, शम्मी जैसे कई सपोर्टिंग एक्टर्स भी नजर आए।

फिल्म 'बहार आने तक' एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जो दो दोस्तों की वफादारी, गलतफहमी, नफरत और बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका क्लाइमैक्स बहुत ही बेहतरीन था जिसे लोग आज भी याद करते हैं। इस गाने का रिक्रिएटेड वर्जन हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज किया गया।

यह भी पढ़ें- 26 साल पुराना Madhuri Dixit का हिट गाना, शूटिंग के वक्त ठंड से पड़ गई थीं नीली; शिफॉन साड़ी में किया रोमांस

यह भी पढ़ें- 32 सालों से अमर है माता की ये भेंट, Anuradha Paudwal और सोनू निगम ने दी आवाज; भजन पर खूब होता है गरबा-डांडिया