Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Javed Akhtar Birthday: इतने दिनों तक भूखे रहे थे जावेद अख्तर, राइटर से शादी के खिलाफ थीं शबाना आजमी की मां

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 07:44 AM (IST)

    Javed Akhtar Birthday शोले और नमस्ते लंदन जैसी शानदार फिल्मों की कहानी लिखने वाले राइटर और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद अख्तर की जिंदगी संघर्षों से भरपूर रही है शबाना आजमी से शादी भी उनके लिए बिलकुल आसान नहीं थी।

    Hero Image
    Javed Akhtar Birthday Special Know Interesting and Unknown Facts About Lyricist Life. Photo Credit/Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Javed Akhtar Birthday Special:जावेद अख्तर इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत हैं। स्क्रीन राइटर और लिरिस्ट के तौर पर उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। सलीम खान और उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। 17 जनवरी को जावेद अख्तर अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए जावेद अख्तर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। जावेद अख्तर जब पहली बार मुंबई में आए थे तो उन्हें चार दिनों तक भूखा रहना पड़ा था। इसी के साथ शबाना आजमी के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    27 रुपए लेकर जावेद अख्तर आए थे मुंबई

    जावेद अख्तर की जर्नी का खुलासा शबाना आजमी ने एक ट्वीट के जरिए किया था । 17 जनवरी 1945 में ग्वालियर में जन्में जावेद अख्तर का संघर्ष आसान नहीं रहा है। एक ट्वीट में शबाना आजमी ने जावेद साहब के बारे में बात करते हुए बताया था कि 19 साल की कम उम्र में वह 27 रुपए लेकर मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। आंखों में बड़े सपने लिए जावेद साहब ने कभी भी जिंदगी में हार नहीं मानी। चार दिनों तक वह बिना खाना खाए रहे थे। हालांकि बॉलीवुड में संघर्ष के बाद उनकी किस्मत जागी और उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर शोले जैसी सुपरहिट फिल्म दी। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म के लिए पहली बार फिल्म के लेखकों को करोड़ों में फीस मिली थी।

    शबाना आजमी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी में आई दिक्कत

    जावेद अख्तर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शबाना आजमी से शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी से 17 साल की कम उम्र में शादी की थी। शबाना आजमी जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात उस दौरान हुई थी जब जावेद अख्तर शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी के घर कविताएं सुनाने जाया करते थे। जावेद अख्तर शबाना आजमी के आर्ट वर्क के दीवाने थे। लगातार मुलाकातों के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ, लेकिन बात जब शादी की आई तो एक्ट्रेस के पिता को राजी हो गए पर उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थी। इसकी एक बड़ी वजह थी जावेद अख्तर का पहले से ही शादीशुदा होना। हालांकि शबाना आजमी जब जावेद अख्तर की जिंदगी में आई तो हनी ईरानी से उनका रिश्ता टूट गया।

    जावेद अख्तर विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते है

    जावेद अख्तर वह लिरिसिस्ट हैं, जो बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। जावेद अख्तर के करियर की बात करें तो उन्होंने शोले के अलावा दुनिया, खेल, डॉन, जंजीर, मिस्टर इंडिया, नमस्ते लंदन जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। उन्हें हिंदी फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर, राष्ट्रीय पुरस्कार और साथ ही पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें: Javed Akhtar और Gulzar के नाम पर कन्फ्यूज हुए फैंस की कहानी सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, क्या है यह दिलचस्प किस्सा?

    यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर के जीवनी 'जादुनामा' के लॉन्च पर किस्सों को याद करके लगे ठहाके, अख्तर की टांग खींचते नजर आए गुलजार