Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    January Release 2025: नए साल का पहला महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होगीं ये 12 मूवीज

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 01:00 PM (IST)

    January Theatres Release 2025 कल से नया साल 2025 शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही न्यू ईयर (New Year) के पहले महीने में सिनेमाघरों में लेटेस्ट फिल्मों की बाढ़ आएगी। जिसमें एक से बढ़कर एक मूवी मौजूद होगी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी 12 फिल्में होगीं जो जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगीं।

    Hero Image
    साल के पहले महीने में थिएटर्स में रिलीज होंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। January Movie Release 2025: नया साल का आगाज कल से होने जा रहा है। हैप्पी न्यू ईयर को लेकर हर कोई अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहा है। सिनेमा जगत ने भी नए साल के पहले महीने जनवरी को धमाकेदार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसका अंदाजा 2025 के पहले महीने में सिनेमाघरोंं में रिलीज होने वाली 12 धांसू फिल्मों के जरिए लगाया जा सकता है। खास बात ये है कि इनमें हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की कई मूवीज शामिल हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन-कौन सी फिल्में हैं।

    जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये फिल्में

    हर साल देखा जाता है कि न्यू ईयर के पहले महीने में अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए मेकर्स में होड़ मची रहती है। इस बार भी यही नजारा देखने को मिलने वाला है। जिसकी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Upcoming Release 2025: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, रिलीज होंगी ये टॉप की मूवीज

    इनमें कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो एक दूसरे के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेंगी, जबकि कुछ अलग-अलग दिनों में सिल्वर स्क्रीन्स पर धमाल मचाएंगी। ये रही जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट- 

         फिल्म      भाषा       रिलीज डेट
       रिंग-रिंग      तमिल    3 जनवरी 2025
       विदामुयार्ची      तमिल    9 जनवरी 2025
        गेम चेंजर      तेलुगु    10 जनवरी 2025
         फतेह      हिंदी    10 जनवरी 2025
         रचेल      मलयालम    10 जनवरी 2025
       डाकू महाराज      तेलुगु    12 जनवरी 2025
       संक्रांतिकी वस्तुन्नम      तेलुगु    14 जनवरी 2025
        इमरजेंसी      हिंदी    17 जनवरी 2025
        आजाद      हिंदी    17 जनवरी 2025
        रुद्र गरुणा पुर्णा      कन्नड़    24 जनवरी 2025
        स्काई फोर्स      हिंदी     24 जनवरी 2025
          थुडारम      मलयालम     30 जनवरी 2025

    इन मूवीज का फैंस को इंतजार

    गौर करें नए साल के पहले महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली मोस्ट अवेडेट मूवीज के बारे में तो उसमें सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर फतेह, साउथ सुपरस्टार राम चरण की गेम चेंजर, कंगना रनौत की इमरजेंसी और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का नाम शामिल है। ये वो फिल्में हैं, जिनके लिए सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में यकीनन तौर पर खरी उतरेंगी। 

    यह भी पढ़ें- Top Controversies: Allu Arjun की गिरफ्तारी से नयनतारा-धनुष की जंग तक... इस साल विवादों में रहा साउथ सिनेमा