Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बार फिर से 'जन्नत 2' की एक्ट्रेस ने मचाया बवाल, क्लिक करवाई बेहद बोल्ड तस्वीर

    फिल्म जन्नत 2 की अभिनेत्री ईशा गुप्ता अक्सर अपने बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरों को फैंस का काफी प्यार भी मिलता रहा है। अब एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने अपना बेहद हॉट और बोल्ड लुक दिखाया है।

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Thu, 17 Mar 2022 10:27 AM (IST)
    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, Instagram : egupta

    नई दिल्ली, जेएनएन। ईशा गुप्ता बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई मौकों पर वह अपना बोल्ड अंदाज दिखा चुकी हैं। ईशा गुप्ता की हॉट और बोल्ड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जन्नत 2 अभिनेत्री अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहती हैं। ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपना बेहद बोल्ड अंदाज दिखाया है। उनके इस लुक को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस से रूबरू होने के लिए वह अपनी खास पोस्ट्स भी शेयर करते रहती हैं। ईशा गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    तस्वीर में ईशा गुप्ता ने रेड कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस टॉप के साथ उन्होंने अपना ब्रालेस लुक दिखाया है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की पैंटी डाली हुई है। खुद को हॉट दिखाने के लिए ईशा गुप्ता ने बालों को खोला हुआ है। तस्वीर में अभिनेत्री का हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। ईशा गुप्ता की यह थ्रोबैक तस्वीर है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    अभिनेत्री के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ईशा गुप्ता की इस तस्वीर को देखने के बाद उनके कई फैंस ने उन्हें हॉट बताया है। आपको बता दें कि ईशा गुप्ता इन दिनों फिल्मों के साथ ओटीटी की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं। 2021 में एमएक्स प्लेयर पर आयी वेब सीरीज नकाब में वो पुलिस अफसर के किरदार में थीं।

    वहीं, जी5 की सीरीज RejctX में ईशा नजर आयीं। ईशा ने 2012 में इमरान हाशमी के साथ जन्नत 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो राज 3डी और चक्रव्यूह जैसी फिल्मों में अहम किरदारों में दिखायी दीं। 2019 में ईशा टोटल धमाल में कैमियो में नजर आयी थीं, वहीं वनडे- जस्टिस डिलीवर्ड में ईशा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी दिखती रही हैं।