Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shilpa Shetty Kids Janmashtami 2022: शिल्पा शेट्टी के बच्चों ने मनाई जन्माष्टमी, देखें क्यूट वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 05:18 PM (IST)

    Shilpa Shetty Kids Janmashtami 2022 शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैl अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उनके बच्चों को जन्माष्टमी का उत्सव मनाते हुए देखा जा सकता हैl

    Hero Image
    Shilpa Shetty Kids Janmashtami 2022: शिल्पा शेट्टी के बच्चों ने जन्माष्टमी मनाई हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Shilpa Shetty Kids Janmashtami 2022: शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें कृष्ण जन्माष्टमी पर उनके बच्चों को दही हांडी उत्सव मनाते हुए देखा जा सकता हैl वीडियो में शिल्पा शेट्टी के बेटे मटकी फोड़ते नजर आ रहे हैंl इसके बाद व अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए भी नजर आ रहे हैंl वहीं उन्होंने माथे पर मोर पंख का बना मुकुट भी पहन रखा हैl वहीं उन्होंने एक हाथ में मुरली भी ले रखी हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में जय कन्हैया लाल की के नारे के साथ समाप्त किया है

    शिल्पा शेट्टी ने वीडियो हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारे के साथ समाप्त किया हैl इसके अलावा उन्होंने इसमें सोनाक्षी सिन्हा के गाने गो गो गो गोविंदा को भी जोड़ा हैl वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल कीl गोकुल अष्टमी की शुभकामनाएं आपको और आपके पूरे परिवार कोl' इसके अलावा उन्होंने इसमें कई हैशटैग का भी उपयोग किया हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    शिल्पा शेट्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

    शिल्पा शेट्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया हैl इसे साढ़े 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैंl वहीं इस पर 142 कमेंट्स किए गए हैंl कई लोगों ने वीडियो पर दिल और और आग की इमोजी शेयर की हैl एक फैन ने लिखा है, 'सो क्यूट लिटिल बाबा एन्जॉय विद फैमिलीl' एक ने लिखा है, 'जय श्री कृष्णाl' एक ने लिखा है, 'हैप्पी जन्माष्टमीl' एक ने लिखा है, ब्यूटीफुलl' एक ने लिखा है, 'हैप्पी जन्माष्टमीl'

    शिल्पा शेट्टी ने कई फिल्मों में काम किया है

    इसके पहले शिल्पा शेट्टी ने एक और वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्हें जय कन्हैया लाल की लिखकर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए देखा जा सकता हैl शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती हैंl