Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली बैश में Janhvi Kapoor ने 'ब्वॉयफ्रेंड' संग लूटी लाइमलाइट, सलमान-ऐश्वर्या समेत इन सितारों ने खींचा ध्यान

    Manish Malhotra Diwali Bash जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी आयोजित की जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स सज-धजकर पहुंचे। जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं तो वहीं दबंग सलमान खान भी पार्टी में पहुंचे। ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई सितारों ने मनीष के घर में दिवाली वाइब्स देते हुए महफिल जमाई।

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Mon, 06 Nov 2023 10:24 AM (IST)
    Hero Image
    दिवाली बैश में इन सितारों ने मनीष मल्होत्रा के घर में जमाया रंग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली नजदीक है और सेलेब्स के घर पार्टी की शुरुआत हो गई है। हर साल कई फिल्मी सितारे अपने घर में ग्रैंड दिवाली बैश होस्ट करते हैं और इस साल इसकी शुरुआत दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने की है। बीती रात मनीष के दिवाली बैश में बड़े-बड़े सितारों ने रंग जमाया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। जाह्नवी को शिखर के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी शिखर के साथ स्पॉट किया गया। गोल्डन कलर की ड्रेस में जाह्नवी अदाएं बिखेर रही थीं। पार्टी से देर रात घर जा रहीं जाह्नवी का उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर कार में इंतजार करते हुए नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor की बर्थडे पार्टी में 'ब्वॉयफ्रेंड' संग पहुंचीं Janhvi Kapoor, 'बार्बी' लुक में दिखीं Suhana Khan

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगाया पार्टी में चार-चांद

    मनीष मल्होत्रा की पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन अकेले आईं। उनके साथ न उनकी बेटी आराध्या बच्चन दिखीं और न पति अभिषेक बच्चन। पिंक और रेड कलर के सलवार-सूट में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही थीं। खुले बाल और रेड लिप्स से अभिनेत्री ने अपने ग्लैमर में चार-चांद लगाया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सलमान खान की दबंग एंट्री

    मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। वह कैजुअल लुक में दिखे। 'टाइगर 3' स्टार ने जींस और टी-शर्ट में जलवा बिखेरा था।

    Salman Khan

    शाह रुख खान की पत्नी और बेटी ने चुराई लाइमलाइट 

    दिवाली बैश में शाह रुख खान तो नजर नहीं आए, लेकिन उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान नजर आईं। गौरी SRK की मैनेजर पूजा ददलानी के साथ नजर आईं। वहीं, सुहाना खान 'द आर्चीज' की टीम के साथ पार्टी में रंग जमाने पहुंचीं। गोल्डन ब्लाउज और रेड लहंगे में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुशी कपूर ने भी रेड लहंगे के साथ गोल्डन ब्लाउज में सुहाना को ट्विन किया था।

    Gauri Khan

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    होने वाली बहू के साथ नजर आईं नीता अंबानी

    बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नीता ब्लू कलर की साड़ी में एलिगेंट वाइब्स दे रही थीं। वहीं, राधिका मेहंदी कलर की ड्रेस में कहर ढा रही थीं।

    Nita Ambani Radhika Merchant

    ग्लैमरस क्वीन लगीं ये अभिनेत्रियां

    दिशा पाटनी हमेशा की तरह अपने बोल्ड लुक में छा गईं। उन्होंने चॉकलेटी कलर की डीप नेक ब्लाउज के साथ शिमर साड़ी पहनी थी। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ब्लू कलर के लहंगे में बहुत प्यारी लग रही थीं। सारा अली खान ने पिंक कलर के लहंगे में गजब ढा रही थीं, वहीं कृति सेनन ब्लू कलर की साड़ी में हूर की परी लग रही थीं।

    Sara Disha Kriti Rasha

    यह भी पढ़ें- Manish Malhotra Diwali Party: सोनम कपूर से लेकर नोरा फतेही समेत, इन एक्ट्रेसेज ने बिखेरा मनीष की पार्टी में जलवा