Aishwarya Rai ने बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ मनाया 50वां बर्थडे, खास दिन पर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
Aishwarya Rai Birthday Celebration Video ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए बुधवार का दिन बेहद खास है। एक्ट्रेस 1 नवंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ सेलिब्रेट किया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aishwarya Rai Birthday Celebration Video: बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन आज 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे को इस बार बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय ने खास बनाया।
50 साल की हुईं ऐश्वर्या
बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन की जर्नी बेहद दिलचस्प है। मिस वर्ल्ड से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस बनने तक ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबा दौर देखा है। 1 नवंबर 1973 में जन्मी ऐश्वर्या राय बुधवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस बेटी के साथ मां वृंदा राय के पास पहुंची। इसके अलावा उनके परिवार से कुछ लोग भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai Birthday: नौ साल की उम्र में पहली बार फेस किया कैमरा, बॉबी देओल के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू
बेटी के साथ सेलिब्रेशन में हुईं शामिल
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जन्मदिन पर एक्ट्रेस व्हाइट कलर के हैवी कुर्ता सेट में नजर आई। वहीं, आराध्या बच्चन मां का हाथ पकड़े इवेंट में शामिल हुई।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने मां को लगाया गले
ऐश्वर्या राय ने इवेंट में पहुंचते ही सबसे पहले अपनी मां वृंदा राय को गले लगाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने बेटी और मां के साथ स्टेज फोटो भी क्लिक करवाई।
View this post on Instagram
खास दिन पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या
अपने 50वें बर्थडे पर ऐश्वर्या राय इमोशन नजर आईं। मां और बेटी के साथ एक्ट्रेस ने मिलकर अपना बर्थडे केक काटा। इसके बाद ऐश्वर्या खुद को मिले गिफ्ट्स देखकर भावुक हो गई। एक्ट्रेस ने बात करते हुए सबसे पहले सभी का शुक्रिया उनके इस दिन को खास बनाने के लिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो इमोशनल हो रही हैं।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या की आने वाली फिल्में
ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का अगला प्रोजेक्ट गुलाब जामुन है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, आखिरी बार ऐश्वर्या राय पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आई थीं।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म
पोन्नियिन सेल्वन 2 का डायरेक्शन मणिरत्नम ने किया है। फिल्में में साउथ के चोल साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। ऐश्वर्या राय, पोन्नियिन सेल्वन 1 और पोन्नियिन सेल्वन 2 दोनों में नजर आईं। फिल्म में उनके साथ विक्रम, कार्थी और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में थे।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की झोली में ऐसे आई Salman Khan की 'हम दिल दे चुके सनम', रातों-रात बदल गई एक्ट्रेस की किस्मत