विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khushi Kapoor की बर्थडे पार्टी में 'ब्वॉयफ्रेंड' संग पहुंचीं Janhvi Kapoor, 'बार्बी' लुक में दिखीं Suhana Khan

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 05 Nov 2023 05:03 PM (IST)

Khushi Kapoor Birthday Celebration फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर आज अपना जन्मदिन मना ...और पढ़ें

खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं जाह्नवी-सुहाना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं जाह्नवी-सुहाना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं जाह्नवी कपूर
  2. सुहाना खान ने पिंक ड्रेस में ढहाया कहर
  3. सिंपल लुक में खुशी के बर्थडे बैश में नजर आईं अनन्या पांडे

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khushi Kapoor Birthday Celebration: जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर आज यानी 5 नवंबर को 23 साल की हो गई हैं। खुशी ने अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को बनाया। 

ब्वॉयफ्रेंड संग खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखीं जाह्नवी

खुशी कपूर ने मुंबई के एक रेस्तरां में बहन जाह्नवी कपूर और दोस्तों के साथ बर्थडे लंच एन्जॉय किया। खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में जाह्नवी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ नजर आईं। जाह्नवी को अपनी बहन खुशी और शिखर के साथ रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इस दौरान 'बर्थडे गर्ल' खुशी व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं, जाह्नवी कपूर ने हमेशा की तरह अपने लुक से ध्यान खींचा। वह रेड कलर की साइड स्लिट ड्रेस में कमाल की लग रही थीं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में हमेशा की तरह जाह्नवी ने लाइमलाइट चुराई। जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया डेनिम जींस और ब्राउन शर्ट में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8 में SRK की बेटी Suhana Khan खोलेंगी पर्सनल लाइफ के गहरे राज! खुशी कपूर भी देंगी साथ

बार्बी गर्ल बन सुहाना खान ने जीता दिल

सुहाना खान भी उसी रेस्तरां में जाती हुई दिखीं, जहां खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी और शिखर के साथ मौजूद थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह खुशी कपूर के बर्थडे लंच में भी शामिल हुईं। वह पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में गजब ढा रही थीं। उन्होंने पर्स भी पिंक कलर का कैरी किया था। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स से अपने ओवरऑल लुक को स्टाइल किया था। कुल मिलाकर शाह रुख खान की लाडली ने एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस को इंप्रेस कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म

खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए एकदम तैयार हैं। वह सुहाना खान (Suhana Khan) और अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor Birthday: जोया अख्तर से लेकर अर्जुन कपूर तक, सेलेब्स ने ऐसे किया खुशी को बर्थडे विश