Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janhvi Kapoor ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई को जन्मदिन की दी बधाई, लिखा दिलचस्प नोट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 06:07 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Boyfriend एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इंटरनेट पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इन दिनों वह शिखर पहाड़िया के साथ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में है। अब उन्होंने वीर पहाड़िया को जन्मदिन की बधाई दी है।

    Hero Image
    Janhvi Kapoor Boyfriend: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Boyfriend: बुधवार की सुबह जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई वीर को जन्मदिन पर बधाई दी है। इसके साथ उन्होंने वीर की एक तस्वीर भी शेयर की है। 

    जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को जन्मदिन पर बधाई दी है

    जाह्नवी कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के भाई वीर पहाड़िया को जन्मदिन पर बधाई दी है। बुधवार की सुबह उन्होंने वीर की तस्वीर शेयर की है। इसके पहले जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को कई अवसर पर साथ देखा गया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे वीर पहाड़िया यह वर्ष आपका है।' इसमें वीर को ऑल ब्लैक आउटफिट पहने हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने विंटर जैकेट पहन रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की टीम का खुलासा, शैलेश लोढ़ा ने नो ड्यूज पेंडिंग की फॉर्मेलिटी नहीं की हैं...

    वीर पहाड़िया सारा अली खान को डेट कर चुके हैं

    वीर पहाड़िया पर इससे पहले आरोप लग चुका है कि वह सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। सारा और जाह्नवी करण जौहर के कॉफी विद करण के सातवें सीजन में एक साथ नजर आई थी। इसमें इस बात का खुलासा हुआ था। वीर भेड़िया के सेट पर भी नजर आए थे। वह वरुण धवन और कृति सेनन के साथ देखे गए थे। वीर ने फिल्म रिलीज के दिन तस्वीर शेयर करते हुए क्रू को इंस्टाग्राम पर बधाई दी थी।

    यह भी पढ़ें: Mahesh Babu की SSMB28 के OTT राइट्स ₹81 करोड़ में नेटफ्लिक्स ने खरीदे, अभी शूटिंग भी नहीं हुई हैं शुरू

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की पार्टी में शिखर पहाड़िया के साथ भाग लिया था

    जाह्नवी कपूर ने इसके पहले करण जौहर की पार्टी में शिखर पहाड़िया के साथ भाग लिया था। इस अवसर पर फोटोग्राफर को देखकर वह शरमाती नजर आई थी। इस पार्टी में उनके अलावा अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, सुहाना खान जैसे कलाकारों ने भाग लिया था। जाह्नवी कपूर पार्टी में शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थी। वह इन दिनों मिस्टर एंड मिसेस माही की शूटिंग कर रही है। इसमें उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका है। वह जल्द फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा वरुण धवन की अहम भूमिका है। यह फिल्म अप्रैल में इसी वर्ष रिलीज होगी।