Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gunjan Saxena: The Kargil Girl New Song: जाह्नवी कपूर की फिल्म का नया गाना 'डोरी टूट गईयां'​ रिलीज, यहां देखें वीडियो

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:48 AM (IST)

    जाह्नवी की अपकमिंग​​ फिल्म गुंजन सक्सेनाका नया गाना डोरी टूट गईयां रिलीज हो गया है। ये गाना आपके दिल को छूने के साथ ही आपको भावुक कर देगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gunjan Saxena: The Kargil Girl New Song: जाह्नवी कपूर की फिल्म का नया गाना 'डोरी टूट गईयां'​ रिलीज, यहां देखें वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। जाह्नवी की अपकमिंग​​ फिल्म 'गुंजन सक्सेना' रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी पर बनी बायोपिक है। इस​ फिल्म में जाह्नवी एक खास अंदाज में दिखाई देंगी।  इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है, सभी को इस फिल्म का इंतजार है। वहीं अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। ये गाना आपके दिल को छूने के साथ ही आपको भावुक कर देगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से जाह्नवी कपूर का नया गाना 'डोरी टूट गईयां' रिलीज हो गया है। इस गाने में जाह्नवी कपूर और उनक सपनों के बीच के जंग को दिखाया गया है। इस गाने को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा- 'अपने सपनों को कभी मत छोड़ना।' इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर लोगों की शानदार प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

    'डोरी टूट गईयां' गाने को रेखा भारद्वाज ने गाया है और कौसर मुनीर ने इस गाने के बोल लिखे हैं। वहीं​ अमित त्रिवेदी ने इसकी कंपोजीशन की है। बता दें कि इस पूरे गाने में जाह्नवी कपूर काफी परफेक्ट लग रही हैं। जाह्नवी के प्रशंसकों ने इस गाने को पसंद किया और अभिनेत्री की प्रशंसा की। 

    बता दें कि 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। जाह्नवी कपूर इस फिल्म में एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने जा रही हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी ने उनके पिता का रोल प्ले किया। ये फिल्म 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    मूवी का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी और जाह्नवी कपूर के अलावा अंगद बेदी और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है।

    Photo Credit : Janhvi Kapoor Instagram