Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janhvi Kapoor ने शेयर की टॉपलेस फोटो, एक्ट्रेस ने इस अदा से मुड़कर देखा, दीवाने हुए फैंस

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 06:53 AM (IST)

    अप्रैल में पैनडेमिक के दौरान मालदीव वेकेशन के फोटो अपलोड करने की वजह से कई सेलेब्स आलोचनाओं का शिकार बने थे। जाह्नवी उन दिनों मालदीव की यात्रा पर थीं और वहां से बीच फोटो पोस्ट कर कर रही थीं।

    Hero Image
    Janhvi Kapoor topless photo viral in social media. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस पैनडेमिक की लहर का असर कम होने के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने पुराने अंदाज़ में लौट रहे हैं और एक बार फिर सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज़ के फोटो और वीडियोज़ से भर गया है। बोनी कपूर और श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर भी अपने पुराने रंग में लौट आयी हैं और इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसने उनके फैंस के दिल धड़का दिये हैं। इस मोनोक्रोम तस्वीर में जाह्नवी टॉपलेस हैं और मुड़कर कैमरे की ओर देख रही हैं। उनका आधा चेहरा बालों से ढका है, जिससे जाह्नवी की ख़ूबसूरती और बढ़ गयी है। जाह्नवी को इस अंदाज़ में सोशल मीडिया में कम ही देखा गया है, इसलिए फैंस को यह तस्वीर पसंद आ रही है।

     

    बता दें, अप्रैल में पैनडेमिक के दौरान मालदीव वेकेशन के फोटो अपलोड करने की वजह से कई सेलेब्स आलोचनाओं का शिकार बने थे। जाह्नवी उन दिनों मालदीव की यात्रा पर थीं और वहां से बीच फोटो पोस्ट कर कर रही थीं। हालांकि, जब सोशल मीडिया में आलोचनाएं बढ़ीं तो सेलेब्स ने फोटो पोस्ट करने बंद कर दिये थे। जाह्वनी ने इससे पहले फादर्स डे पर पिता बोनी कपूर और बहन ख़ुशी कपूर के साथ फोटो शेयर की थी। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    करियर की बात करें तो जाह्नवी की फ़िल्म रूही 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जाह्नवी के फ़िल्मी करियर की यह दूसरी फ़िल्म थी, जो बड़े पर्दे पर आयी। इस हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म में जाह्नवी ने एक प्रेतात्मा के कब्ज़े वाली लड़की का रोल निभाया था। फ़िल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा जाह्नवी के अपोज़िट थे। जाह्नवी ने अपना फ़िल्म करियर 2018 में आयी धड़क से शुरू किया था। उनकी दूसरी फ़िल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल थी, जो कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी थी। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर आयी थी।

    comedy show banner
    comedy show banner