Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जान्हवी कपूर ने बर्थडे से पहले इस वजह से काटा केक, फैंस ने बताया- 'डाउन टू अर्थ'

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 06 Mar 2022 06:58 AM (IST)

    एक्ट्रेस जान्हवी कपूर गुरूवार को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो हवाई अड्डे पर केक काटती हुई दिख रही हैं और फैन का शुक्रिया कर रही हैं।

    Hero Image
    Janhvi Kapoor cut the cake before the birthday because of this.

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर गुरूवार को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हवाई अड्डे पर एक केक काटती हुई दिख रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस का एक फैन उनके बर्थडे से पहले एयरपोर्ट पर एक केक लेकर उनके पास पहुंच जाता है, जिसको देख कर जान्हवी चौंक जाती हैं और बात-चीत के दौरान मुस्कुराते हुए फैन का शुक्रिया करती हैं। वीडियो में आगे वो केक काटती हुई भी दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद वो अपने फैंस का अभिवादन करते हुए एयरपोर्ट की ओर चली जाती हैं।

    फैंस ने लूटाया वीडियो पर प्यार

    एक्ट्रेस की इस वायरल वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, वीडियो पर फैंस दिल खोल कर अपना प्यार लूटा रहे हैं और कमेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, जान्हवी अपनी मां की तरह बहुत विनम्र और डाउन टू अर्थ हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    हाल ही में एक्ट्रेस के ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन की भी खबरें आई थी। लेकिन उनके करीबी ने स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि, जान्हवी कभी-कभी सुकेश चंद्रशेखर के टच में नहीं रही हैं।

    Janhvi

    जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में

    बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।

    साथ ही जान्हवी करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में अभिनेता राज कुमार राव के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया है।