विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में किया बंपर कलेक्शन, Rajinikanth की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कमा लिए 40 करोड़

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:59 PM (IST)

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की उम्मीद है।

जेलर 2 की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

जेलर 2 की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

HighLights

  1. जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में किया धमाका

  2. रजनीकांत की फिल्म 15 अक्टूबर को होगी रिलीज

  3. कितना रहेगा पहले दिन का कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई डाउट नहीं है कि रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। मूवी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह साल 2023 में आई फिल्म का सीक्वल है जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। मूवी की एडवांस बुकिंग कुछ ही समय पहले शुरू हुई है। इसके प्री-सेल्स कलेक्शन देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

प्री-सेल्स में कितने बिके टिकट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जेलर 2 ने अभी तक प्री-सेल्स में 20 लाख रुपये के टिकट बेच दिए हैं। पहले दिन 10 लाख टिक्ट्स बिके थे। इस हिसाब से मूवी ने पहले दिन की ओपनिंग के लिए 22.42 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन अभी कर लिया है। इस हिसाब से इसे बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

jailer 2

पहले दिन करेगी शानदार कलेक्शन

फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग की बात करें तो अब तक 'जेलर 2' ने ब्लॉक की गई सीटों के साथ 39.42 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और बिना ब्लॉक की गई सीटों के साथ यह कलेक्शन 34.33 करोड़ रुपये ग्रॉस है। हम साफ तौर पर उम्मीद कर सकते हैं कि यह फिल्म अपने पहले लॉन्ग वीकेंड के दौरान बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

इसके फर्स्ट पार्ट की तो जेलर ने भारत में 348.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 604.50 करोड़ रुपये थी। इसको देखते हुए जेलर 2 से मेकर्स को और भी ज्यादा उम्मीद है। अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि मूवी को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

jailer 2 (2)

कास्ट में कौन-कौन है शामिल?

बात करें फिल्म की कास्ट की तो जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना, ऋत्विक, एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरामुडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना भी हैं। उनके अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन का इसमें कैमियो भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- रजनीकांत के सामने सिगरेट पीने से घबरा रही थीं विद्या बालन, 'जेलर 2' डायरेक्टर ने बताया शूटिंग का किस्सा

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर आएगी 'थलाइवा' की आंधी, एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की Jailer 2 ने उड़ाया गर्दा