Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जय भीम अभिनेता Suriya ने टेक्सास मॉल शूटिंग में मारी गई फैन ऐश्वर्या को दी श्रद्धांजलि, लिखा भावुक नोट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 19 May 2023 07:55 PM (IST)

    Suriya Emotional Tribute To Fan Aishwarya सूर्या ने अमेरिका के टेकक्स शहर में मारी गई फैन ऐश्वर्या को श्रद्धाजंलि दी है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है। उनकी फिल्म जय भीम काफी पसंद की गई थी।

    Hero Image
    Suriya Emotional Tribute To Fan Aishwarya, actor suriya

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suriya Emotional Tribute To Fan Aishwarya: फिल्म जय भीम में नजर आए फिल्म अभिनेता सूर्या ने अपनी एक फैन के लिए भावुक नोट लिखा है। दरअसल इस फैन की अमेरिका के टेक्सास मॉल में हुई शूटिंग के दौरान मौत हो गई थी। सूर्या ने ऐश्वर्या भाटीकोंडा को ट्रिब्यूट दिया है। जब उन्हें इस बात का पता चला कि वह उनकी फैन थी और उनके काम की प्रशंसक थीं। उन्होंने ऐश्वर्या भाटीकोंडा की याद में एक नोट लिखा है। उन्होंने उनके परिवार को श्रद्धांजलि भी दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्या ने ऐश्वर्या के लिए एक व्यक्तिगत लेटर लिखा है

    सूर्या ने सोशल मीडिया पर नोट पोस्ट किया है। इसके अलावा ऐश्वर्या के माता-पिता को भी एक व्यक्तिगत लेटर भेजा है। उन्होंने यह भी कहा है कि एक पिता के तौर पर वह उनके दर्द को समझ सकते हैं। सूर्या ने भावुक नोट लिखा है। इसमें वह कह रहे हैं, "काश यह बर्थडे विश होती और ना की ट्रिब्यूट नोट। मेरे पास शब्द नहीं है। मैं ऐश्वर्या को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए भी एक सदमे जैसा है। टेक्सास में जो घटना घटी है, उससे मैं आहत हूं।"

    सूर्या को ऐश्वर्या की फोटो के आगे फूल रखते हुए देखा जा सकता है

    इसके साथ सूर्या ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उन्हें ऐश्वर्या की फोटो के आगे फूल रखते हुए देखा जा सकता है। ऐश्वर्या 27 वर्ष की थी। वह सिविल इंजीनियर थी। वह अमेरिका में काम करती थी। 6 मई को अमेरिका के टेक्सास के मॉल में हुई शूटआउट में वह मारी गई। वह अपने दोस्त के साथ शॉपिंग कर रही थी। इस शूटआउट में 8 लोग मारे गए थे। ऐश्वर्या के पिता नसिररेडी एडिशनल डिस्ट्रिट जज है।

    सूर्या जल्द फिल्म कलगोवा में नजर आएंगे

    सूर्या जल्द फिल्म कलगोवा में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शिवा ने किया है। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई है। फिल्म में दिशा पाटनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 2डी और 3डी में रिलीज होगी। इसके अलावा इसे 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सूर्या की फिल्म जय भीम ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को कई अवार्ड्स भी मिले थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suriya Sivakumar (@actorsuriya)