जैकलीन फर्नांडीस ने किया सलमान का बचाव
पूर्व मिस श्रीलंका और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस अपने 'किक' को-स्टार सलमान खान के बचाव में उतर आईं हैं। जैकलीन के मुताबिक सलमान श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। गौरतलब है कि श्रीलंका के
मुंबई। पूर्व मिस श्रीलंका और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस अपने 'किक' को-स्टार सलमान खान के बचाव में उतर आईं हैं। जैकलीन के मुताबिक सलमान श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।
गौरतलब है कि श्रीलंका के हालिया चुनाव के दौरान पिछले महीने सलमान ने कथित तौर पर महिंद्रा राजपक्षे के पक्ष में प्रचार किया था। इसके चलते सलमान तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर आ गए थे।
जैकलिन ने कहा, 'हमारा इरादा बिल्कुल साफ था। हम वहां नेत्र शिविरों को बढ़ावा देने के लिए गए थे। सलमान वहां नेत्र शिविर लगवा रहे हैं और हम पहले ही वहां जाना चाहते थे लेकिन हमारे पास कम समय था जिसकी वजह से यह कार्यक्रम उतना सफल नहीं हो पाया। इसमें राजनीति के लिए कोई जगह नहीं थी।'
क्या आप जानते हैं सलमान खान की ये बातें?
बॉलीवुड अभिनेत्री का मानना है कि यह बखेड़ा चुनाव के दौरान कार्यक्रम आयोजित होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों की भावनाओं को समझ सकती हूं, लेकिन चाहे भारत हो या श्रीलंका मैंने अपने राजनीतिक विचार कभी व्यक्त नहीं किए हैं।'
(साभार नई दुनिया)