Move to Jagran APP

क्या आप जानते हैं सलमान खान की ये बातें?

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान आज 49 साल के हो गए। उनका जन्‍म 27 दिसंबर 1965 को मध्‍य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। यूं तो सलमान के बारे में जानने के लिए उनके फैंस हमेशा ही उत्‍सुक रहते हैं, लेकिन उनकी कुछ बातें बहुत ही कम लोगों को पता

By Monika SharmaEdited By: Published: Sat, 27 Dec 2014 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 27 Dec 2014 11:53 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 49 साल के हो गए। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। यूं तो सलमान के बारे में जानने के लिए उनके फैंस हमेशा ही उत्सुक रहते हैं, लेकिन उनकी कुछ बातें बहुत ही कम लोगों को पता होंगी, जानते हैं सलमान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

loksabha election banner

सलमान खान की अनदेखी तस्वीरें

1 सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। वह लेखक बनना चाहते थे। 'बागी : ए रिबल फॉर लव' का आडडिया सलमान का ही था, जिसके लिए फिल्म का क्रेडिट सलमान को दिया गया था। उन्होंने 'वीर' और 'चंद्रमुखी' जैसी फिल्में भी लिखी हैं।
2 सलमान अगर बॉलीवुड अभिनेता न होते तो स्विमर के तौर में वह अपना करिअर बना रहे होते। स्कूल के दिनों में वह स्विमिंग चैंपियन रहे हैं और भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
3 गैलेक्सी अपार्टमेंट में जहां सलमान अभी रहते हैं, इसके अलावा पनवेल में उनका एक फार्म हाउस भी है और दुबई के जुमैरा गांव में एक घर भी है।
4 सलमान के खिलाफ दो बार फतवे जारी हो चुके हैं। पहला मैडम तुशाट में उनकी मोम की प्रतिमा के बाद जारी किया गया था। वहीं दूसरा फतवा गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने पर किया गया था।
5 सलमान के पसंदीदा अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन और पसंदीदा अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं।
6 सलमान को चाइनीज फूड काफी पसंद है और मुंबई में उनका पसंदीदा रेस्टोरेंट चाइना गार्डन है।
7 'बाजीगर' में सलमान को लीड रोड का ऑफर दिया गया था, लेकिन नकारात्मक भूमिका निभाने का आईडिया उन्हें नहीं भाया।
8 सलमान ने ऑन स्क्रीन कोई इंटीमेट सीन और लिप लॉक सीन कभी नहीं किया है।
9 उन्होंने पहली बार प्लेबैक सिंगिंग 'हैलो ब्रदर' के लिए की।
10 सलमान ट्रिगेमिनल न्यूरेल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित रहे हैं, जिसे सुसाइड डिजीज भी कहते हैं। यह चेहरे की तंत्रिकाओं का एक तरह का विकार है।
11 वह एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जिनकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पांच फिल्में लगातार आईं। इसमें 2010 में 'दबंग', 2011 में 'रेडी', 2012 में 'बॉडीगार्ड', 2012 में 'एक था टाइगर', 2013 में 'दबंग 2' शामिल हैं।
12 अपनी फिल्म 'जय हो' का पोस्टर खुद सलमान ने पेंट किया था। ऐसा कहा जाता है कि आमिर के घर में सलमान की कई पेंटिंग्स लगी हैं।
13 सलमान ने डेजी इरानी के इंस्टीट्यूट में दोस्त साजिद खान और चंकी पांडेय के साथ एक्िटंग सीखी थी।
14 सलमान खान महंगे तोहफे देने के लिए जाने जाते हैं। जैसे उन्होंने करीना कपूर को बीएमडब्ल्यू तोहफे में दी, कट्रीना कैफ को फोर बीएचके का फ्लैट दिया वहीं जायद खान को रोलेक्स की घड़ी दी थी।
15 सलमान ने आठ अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में लॉन्च किया। इनमें 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री, 'बागी' में नगमा, 'सनम बेवफा' में चांदनी, 'तेने नाम' में भूमिका चावला, 'लकी' में स्नेहा उल्लाल, 'वीर' में जरीन खान, 15 सोनाक्षी सिन्हा को 'दबंग' में और 'जय हो' में डेजी शाह को लॉन्च किया।

(साभार नई दुनिया)

क्या लंदन में कट्रीना की मां से उनका हाथ मांगेंगे रणबीर!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.