Jacqueline Fernandez ने अपने योग पार्टनर के साथ किया योग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं अक्सर उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं अक्सर उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो क जैकलीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, वीडियो में वो क्रॉप टॉप और लेगिंग में योग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनकी बिल्लियां भी दिख रही हैं। जैकलीन की इस वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है, वीडियो को इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस योग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन लिखा, ‘कैट योग।’
हाल ही में उन्होंने इस मुश्किल दौर में लोगों की मदद के लिए योलो नाम के एक फाउंडेशन की स्थापना की थी। फाउंडेशन की जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारा ये एक जीवन है, जो कुछ भी हम कर सकते हैं उसे इस दुनिया में करने के लिए करें! मुझे योलो फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। दयालुता की कहानियां बनाने और शेयर करने के लिए एक पहल।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इस चुनौतीपूर्ण वक्त में योलो फाउंडेशन कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करेंगा। ये जानने के लिए कि आप योगदान दे सकते हैं और अपने आस-पास के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।’
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जैकलीन अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस के अलावा एक्ट्रेस कृत सेनन, पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियावाला डायरेक्ट कर रहे हैं।
इसके अलावा वो रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सर्कस में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही जैकलीन फिल्म 'राम सेतु' में एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वो हॉरर कॉमेंडी फिल्म 'भूत पुलिस' में भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में वो अभिनेता अर्जुन कपूर और सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।