विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

34 साल पहले आई थी वो फिल्म, जिसे देख कॉलेज में शुरू होने लगी थीं 'प्रेम कहानियां'; आज भी है कल्ट

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:03 PM (IST)

34 साल पहले बॉलीवुड की एक ऐसी रोमांटिक फिल्म को रिलीज किया गया था, जो कॉलेज यूथ की फेवरेट बनी थी।

90s का कल्ट क्लासिक मूवी (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

90s का कल्ट क्लासिक मूवी (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. 90 के दशक में आई थी रोमांटिक मूवी

  2. इन दो कलाकारों ने किया बॉलीवुड डेब्यू

  3. सुपरहिट फिल्म के गाने भी रहे थे हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों के लिए 90 का दशक काफी अहम रहा था। इस दौर की कई ऐसी मूवीज रहीं, जिन्होंने सिनेप्रेमियों के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी थीं। इसी आधार पर आज हम आपको 34 साल पहले आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कॉलेज में पढ़ने वाली यूथ को प्यार करना सिखाया था। 

उस फिल्म की कहानी के साथ-साथ उसके सारे गाने भी काफी लोकप्रिय रहे थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी कल्ट क्लासिक मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

90s की आइकॉनिक कॉलेज लव स्टोरी ड्रामा

आज जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसके जरिए सिनेमा जगत के दो मशहूर कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह हिंदी सिनेमा के कलाकार अभिनेता रोनित रॉय (Ronit Roy) और अभिनेत्री फरहीन (Farheen) रहे और फिल्म का नाम जान तेरा नाम (Jaan Tera Naam) था। जी हां निर्देशक दीपक बलराज विज के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी ने बिना किसी बड़ी स्टार कास्ट के सफलता का परचम लहराया था। 

यह भी पढ़ें- Kumar Sanu ने गाया था अजय देवगन-तब्बू के 'प्यार का पैगाम', 32 सालों से बना हुआ नंबर-1 'लव एंथम'

jaanterenaam

रिलीज के 34 साल बाद भी रोनित और फरहीन की जान तेरे नाम फिल्म का नाम बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक लव स्टोरी ड्रामा मूुवी के तौर पर लिया जाता है। इस फिल्म में कॉलेज में पढ़ने वाले दो सुनील (रोनित रॉय) और पिंकी (फरहीन) स्टूडेंट्स की प्रेम कहानी को दर्शाया गया था, जो कॉलेज समाप्त होने के बावजूद अपने प्यार को परवान चढ़ाते हैं। 

jaanterenaam (2)

अजय देवगन की फूल और कांटे के बाद रोनित रॉय की जान तेरे नाम फिल्म ने भी कॉलेज लव स्टोरी ड्रामा फिल्मों का ट्रेंड इंडस्ट्री में काफी अधिक तक बढ़ा दिया था। इसकी थीम पर बाद में अक्षय कुमार की खिलाड़ी और शाह रुख खान की कभी हां कभी ना और कुछ कुछ होता है जैसी कई फिल्में भी रिलीज की गईं। 

जान तेरे नाम के गाने भी रहे कल्ट

फिल्म जान तेरे नाम की कहानी जितनी दमदार थी, उससे कई गुना अधिक कल्ट इसके गाने भी रहे, जो 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुए थे। उन सॉन्ग्स की लिस्ट इस प्रकार है- 

  • कल कॉलेज बंद हो जाएगा...

  • हम लाख छुपाये प्यार मगर...

  • अक्खा इंडिया जानता है...

  • मैंने यह दिल तुमको दिया...

  • रोने ना दीजिएगा...

फिल्म के इन गानों को हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक आशा भोसले, अल्का याग्निक और कुमार शानू ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाया था।

यह भी पढ़ें- 'थप्पड़ कांड' से बदली थी Shammi Kapoor की किस्मत, कैसे हाथ लगी थी आइकॉनिक फिल्म तीसरी मंजिल?