क्या रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में रणवीर सिंह बोलेंगे, 'माई नेम इज लखन'?
रोहित शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' की रीमेक की तैयारी में हैं, जिसमें रणवीर सिंह लखन की भूमिका में नजर आएंगे। ओरिजनल फिल्म में अनिल कपूर दिखे थे।
नई दिल्ली। फिल्म 'दिलवाले' की असफला के बाद अब निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म की ओर ध्यान दे रहे हैं। खबर है कि रोहित जल्द ही बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' की रीमेक की तैयारी में हैं, जिसमें रणवीर सिंह लखन की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में वो रोहित के ऑफिस स्क्रिप्ट सुनने पहुंचे थे।
'फेरारी' पर लड़ पड़े जेकलिन फर्नांडिस और सूरज पंचोली
माना जा रहा था कि पिछले साल आई फिल्म 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत से रोहित और रणवीर के बीच खटास आ गई होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि रोहित ने तो रणवीर को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है। आपको बता दें कि 1989 में आई सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया अहम भूमिकाओं नजर आई थीं।
मलाइका से तलाक की खबरों पर भड़ाके अरबाज, किए नाराजगी भरे ट्वीट्स
अब सवाल ये उठता है कि 'राम लखन' की रीमेक में रणवीर की हीरोइन कौन होगी? क्या रोहित माधुरी की जगह दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट साइन करेंगे या फिर किसी और हीरोइन को मौका देंगे। हालांकि दीपिका ने 'बाजीराव मस्तानी' के बाद कोई भी बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। वो फिलहाल सुपरस्टार विन डीजल के साथ हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जैंगेर केज' की शूटिंग में व्यस्त हैं।