विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Katrina Kaif की बहन पर आया देवर सनी कौशल का दिल?'बिल्ली' की वायरल पोस्ट से इंटरनेट पर मची खलबली

Published: Sat, 19 Sep 2026 06:21 PM (IST)

कटरीना कैफ की बहन इजाबेल और सनी कौशल की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ...और पढ़ें

कटरीना की बहन को डेट कर रहे हैं विक्की कौशल/ फोटो-इंस्टाग्राम

कटरीना की बहन को डेट कर रहे हैं विक्की कौशल/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं सनी कौशल-इजाबेल?

  2. कटरीना के देवर और बहन के पोस्ट ने मचाई खलबली

  3. फैंस बोले यहां रियल लाइफ हम आपके हैं कौन बन रही है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ-विक्की कौशल, इजाबेल और सनी कौशल (Sunny Kaushal) एक-दूसरे के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। वह सभी फेस्टिवल पर अपनी प्यारी सी तस्वीरों के साथ फैंस के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं।

हालांकि, इस बार सनी कौशल और इजाबेल की छुट्टियों की वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरों पर खुशी नहीं, बल्कि उनके मन में यह शक पैदा कर दिया है कि कहीं दोनों की दोस्ती अब प्यार में तो नहीं बदल रही है।

सनी और इजाबेल कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?

रेडिट ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए ये दावा किया है कि इजाबेल और सनी ने अलग-अलग एंगल से एक जैसी फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है। पोस्ट के मुताबिक, दोनों साथ में तुर्किये, इस्तांबुल में एक साथ छुट्टियां मना रहे थे और उनकी ये सिमिलर पिक्चर उसी वेकेशन्स की है। जैसी पिक्चर्स सनी कौशल ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुक्रवार को शेयर की, वहीं सेम तस्वीरें कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बहन ने जुलाई में शेयर की थी।

दरअसल, इजाबेल और सनी कौशल दोनों ने ही दो अपनी पोस्ट पर सिमिलर बिल्ली की पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिससे कटरीना के फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Ye kya ho raha hai baba ye kya ho raha hai 🙃🙃
by u/Useful-Sherbet1683 in BollyBlindsNGossip


सोशल मीडिया पर फैंस ने की मसखरी

इजाबेल कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के भाई सनी की इन वायरल फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कटरीना कैफ को टीज कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दीदी तेरा देवर दीवाना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यहां पर तो रियल लाइफ में हम आपके हैं कौन चल रही है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन अगर यह दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तो भाई मजा ही आ जाएगा।"

हालांकि, कई फैंस ने उनकी पोस्ट को डिफेंड भी किया। यूजर ने लिखा, "हो सकता है उनकी कोई मूवी आ रही हो या फिर उन्होंने कोलैब किया हो, वह इस तरह से अपने रिलेशनशिप के बारे में क्यों बताएंगे। ये सेम पिक्चर्स हैं, इनमें कुछ क्रिप्टिक भी नहीं है।"

Screenshot 2026-09-19 181621

हालांकि, रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सनी कौशल या इजाबेल कैफ की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इजाबेल के साथ डेटिंग की अफवाहों से पहले सनी कौशल मैं वापस आऊंगा एक्ट्रेस शरवरी वाघ को डेट कर रहे थे, लेकिन वह 6 साल के रिश्ते के बाद 2025 में अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- कटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पाकिस्तानी एक्टर का फूटा गुस्सा; करारा जवाब देकर बंद की ट्रोलर्स की बोलती

यह भी पढ़ें- 'डांस में जीरो...', जब Katrina Kaif की सेट पर हुई बेइज्जती, फराह खान बोलीं- 'हाय बेचारी'