विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डांस में जीरो...', जब Katrina Kaif की सेट पर हुई बेइज्जती, फराह खान बोलीं- 'हाय बेचारी'

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:08 PM (IST)

एक बार सेट पर कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को अपमानित किया गया था। उन्हें कहा गया था कि वह डांस ...और पढ़ें

डांस में जीरो हैं कटरीना कैफ। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

डांस में जीरो हैं कटरीना कैफ। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. सेट पर डांस के लिए अपमानित हुई थीं कटरीना कैफ

  2. कटरीना कैफ के डांस को बताया गया था जीरो

  3. शीला की जवानी के बाद बदली कटरीना की किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कमली, चिकनी चमेली, काला चश्मा समेत कई आइकॉनिक आइटम नंबर्स में डांस से लोगों के होश उड़ाए हैं। 

मगर क्या आपको पता है कि करियर के शुरुआती दौर में कटरीना कैफ को अपने डांस के लिए सेट पर अपमानित किया गया था। उनसे कहा गया था कि वह डांस में जीरो हैं। उन्हें डांस नहीं करना चाहिए। 

कम पैसे में बना था कटरीना कैफ का गाना

फेमस कोरियोग्राफर जोड़ी बोस्को और सीजर ने हाल ही में फराह खान के साथ एक पॉडकास्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी जर्नी के बारे में बात की। इस दौरान फराह ने बताया कि उनका सबसे सस्ता गाना 'शीला की जवानी' (Sheila Ki Jawani) था। इस गाने में सिर्फ कटरीना और 10 लड़के थे।

Katrina Kaif Sheila Ki Jawani

कटरीना के डांस स्किल्स से अनजान थीं फराह

इसके बाद बोस्को ने कहा कि शीला की जवानी कटरीना कैफ के करियर के लिए गेम चेंजर रहा। फराह ने इससे सहमति जताई। उन्होंने कहा, "हां, लेकिन उस समय हमें पता नहीं था कि कटरीना डांस कर सकती हैं। उन्होंने 'टच मी, टच मी' किया था, लेकिन उन्हें एक डांसर के तौर पर नहीं जाना जाता था। मैंने उनके जिस पहले गाने की कोरियोग्राफी की थी, वह 'जस्ट चिल' (मैंने प्यार क्यों किया) था।"

सेट पर कटरीना हुई थीं अपमानित

फराह खान की बात सुनने के बाद बोस्को ने कटरीना कैफ से जुड़ा एक किस्सा बताया, जब सेट पर एक्ट्रेस को अपमान सहना पड़ा था। बोस्को ने बताया-

उनकी भी काफी स्टोरी हैं, जहां उन्होंने इतनी मेहनत की थी लेकिन कोरियोग्राफर ने कटरीना से कहा, 'आप जीरो हो डांस में, तो आपको छोड़ देना चाहिए।' तो उनके अंदर भी वो गुस्सा होगा।

कटरीना कैफ के बारे में यह सुनकर फराह खान हैरान हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा, "हाय बेचारी। जीरो तो नहीं रही होगी वो। वह चार या फिर 5 रही होगी लेकिन शीला की जवानी के बाद वह 9 या 10 हो गईं। इसके बाद चिकनी चमेली और काला चश्मा आया था।"

यह भी पढ़ें- सीन 1, खर्च 2.5 करोड़... इस कॉमेडी मूवी के आइकॉनिक सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने लुटाए करोड़ों रुपये

यह भी पढ़ें- न सेट, ना ज्यादा खर्चा... सिर्फ साढ़े तीन घंटे में शूट हुआ था Katrina Kaif का ये सुपरहिट आइटम सॉन्ग