विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Katrina Kaif के Spirit में शामिल होने पर आया अपडेट, दीपिका पादुकोण के एक्जिट के बाद से चर्चा में प्रोजेक्ट

Published: Sun, 26 Jul 2026 05:50 PM (IST)

कटरीना कैफ के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में शामिल होने की खबर पर अपडेट आया है। कहा जा रहा था कि कटरीना इसमें कैमियो करती नजर आएंगी।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के कमबैक को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें आ रही हैं। एक खबर चल रही थी कि एक्ट्रेस संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' में काम कर सकती हैं।

इन खबरों से फैंस में उत्साह भी बढ़ गया था क्योंकि माना जा रहा था कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस एक्टिंग में वापसी करेंगी और लगभग दो दशक बाद तेलुगु सिनेमा में लौटेंगी। स्पिरिट में उनका कैमियो होगा ऐसी बात सामने आई थी।

क्या वाकई स्पिरिट का हिस्सा होंगी कटरीना?

हालांकि,अब इंडस्ट्री के एक सूत्र ने इन खबरों को गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, एक सूत्र ने 'स्पिरिट' में कटरीना कैफ के कास्ट होने की खबरों का खंडन किया और इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत और गुमराह करने वाला बताया। सूत्र ने बताया,'कटरीना कफ के भविष्य के एक्टिंग प्लान को लेकर किए जा रहे दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलों और गलत जानकारी पर आधारित है, जिसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।'

Katrina (18)

मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं एक्ट्रेस

कटरीना ने आखिरी बार 2005 में तेलुगु फिल्म 'अल्लारी पिडुगु' में काम किया था, जिसमें उनके साथ बालकृष्ण और चार्मी कौर भी थे। उन्होंने 2004 की हिट फिल्म 'मल्लिश्वरी' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था, जिसमें वेंकटेश उनके को-स्टार थे। उन्हें आखिरी बार 2024 में श्रीराम राघवन की हिंदी-तमिल फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था।

वहीं दूसरी तरफ 'स्पिरिट' तेलुगु सिनेमा की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जब से दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म से अलग हुई हैं, तब से यह प्रोजेक्ट चर्चा में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- प्रभास-तृप्ति की Spirit में कैटरीना कैफ की एंट्री, 2 साल बाद एक्ट्रेस की बड़े पर्दे पर होगी वापसी?

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif के सामने डायलॉग्स भूल जाते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इंटरव्यू सीन में क्यों नर्वस हुए एक्टर