कटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पाकिस्तानी एक्टर का फूटा गुस्सा; करारा जवाब देकर बंद की ट्रोलर्स की बोलती
कटरीना कैफ को पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन के कारण ट्रोल किया गया, जिसके बाद पाकिस्तानी एक्टर अपनी को-स्टार के सपोर्ट में उतरे।

पाकिस्तानी एक्टर ने कटरीना को ट्रोल करने वालों को लगाई लताड़/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
कटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग करने पर भड़के पाकिस्तानी एक्टर
ट्रोलर्स को दी पहले खुद के अंदर झांकने की सलाह
कटरीना कैफ को बढ़े वेट के कारण किया गया था ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बीते दिनों जब पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल होने पहुंची थीं, तो अभिनेत्री के बढ़े हुए वजन की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने बॉडी शेम किया। जिसके बाद कटरीना के फैंस का तो गुस्सा फूटा ही, लेकिन इसी के साथ एक्ट्रेस के को-स्टार और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने भी उन्हें ट्रोल करने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
'पहले अपने आप में झांक लो'- अली जफर
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, अली जफर ने कटरीना के पहले लुक और पोस्ट प्रेग्नेंसी लुक को लेकर लगातार हो रही ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा, "सबसे पहले हम सबको खुद के अंदर झांक कर देख लेना चाहिए। खासतौर पर एक पुरुष के तोर पर जब मैं ऐसी बातें कर रहा हूं, तब तो मुझे खुद को पहले जरूर देखना चाहिए और गलती को सुधारना चाहिए। हम सब अपनी जिंदगी में गलती करते हैं, कोई भी परफेक्ट नहीं होता, लेकिन यह जरूरी है कि हम अपनी गलतियों को पहचाने और उनपर काम करें।"

अली जफर ने आगे कहा, "अगर मैं मैन टू मैन बात करुं तो हम यह सोचने लगते हैं कि ये हमारा अधिकार है और महिलाओं को देखने का नजरिया,उनके शरीर, उनकी सोच और उनके रहने के अंदाज पर हम टिप्पणी करते हैं। जो स्टेंडर्ड हमने सेट किए हैं अगर वह उस पर खरी नहीं उतरती तो हम तुरंत उसे नीचा दिखाने लगते हैं।"
'हर इंसान का अपना स्ट्रगल है'
कटरीना कैफ को डिफेंड करते हुए अली जफर ने आगे कहा, "ये बहुत ही गलत बात है, चीजों को देखने का यह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। हर इंसान का अपना संघर्ष है, हमें नहीं पता कोई किस चीज से डील कर रहा है। तो हमें थोड़ी दयालुता और समझ अपने अंदर लानी चाहिए। अगर ऑप पुराने दौर में जाएंगे तो समझ पाएंगे कि पहले महिलाओं के शरीर को लेकर अलग धारणांए थीं। फिर एक समय वो आया जहां औरतों से ये उम्मीद की जाने लगी कि वह जीरो फिगर बनाए और पुरुष सिक्स पैक्स एब्स, जो रियलिस्टिक नहीं है।"
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, "जरूरी नहीं है कि वह लोग हेल्दी हो। दूसरों को हमेंशा क्रिटिसाइज करना सही नहीं है। सब इंसान हैं और हमें एक-दूसरे के साथ अच्छा रहने की कोशिश करनी चाहिेए। हर औरत की अपनी जिंदगी है, वह किस चीज से गुजर रही है, उसका पास्ट क्या है, प्रेजेंट क्या है हमें नहीं पता। तो उन्हें अपनी लाइफ जीने दो और आप अपनी जियो।"
अली जफर कर चुके हैं कटरीना संग काम
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि अली जफर और कटरीना कैफ की साल 2011 में मेरे ब्रदर की दुल्हन में काम किया था। फिल्म में इन दोनों के साथ इमरान खान मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।
