Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महीनों बाद मुंबई की सड़कों पे कुछ इस अंदाज़ में दिखे अभिनेता इरफ़ान ख़ान, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:15 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान ख़ान Irrfan Khan हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में स्पॉट किये गए। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिनमें कई दिनों बाद ...और पढ़ें

    Hero Image
    महीनों बाद मुंबई की सड़कों पे कुछ इस अंदाज़ में दिखे अभिनेता इरफ़ान ख़ान, देखें तस्वीरें

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान ख़ान Irrfan Khan शुक्रवार देर शाम मुंबई के एक स्टूडियो में स्पॉट किये गए। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें कई दिनों बाद उनके चेहरे की एक झलक देखी जा सकती है।

    जैसा कि आप जानते हैं इरफ़ान लंबे समय से विदेश में अपना इलाज़ करा रहे थे। आजकल वो मुंबई में हैं और उनकी ये तस्वीरें देखकर आपको थोड़ा सुकून मिल सकता है। जैसा कि आप जानते हैं इरफ़ान की बीमारी के बारे में सुनकर पूरा देश सकते में आ गया था! इरफ़ान लगातार सोशल मीडिया के जरिये फैंस तक अपनी बात पहुंचाते रहे। बीमारी के दौरान ही इरफ़ान की कुछेक फ़िल्में भी रिलीज़ हुई। तमाम फैंस उन्हें जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेक़रार हैं। साथ ही उनकी अच्छी सेहत के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं। तस्वीर में इरफ़ान चश्मा पहने काफी रिलैक्स लग रहे हैं! 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पे दिखा दीपिका-रणवीर संग विराट-अनुष्का का टशन, देखें तस्वीरें

    इरफ़ान ख़ान कुछ समय पहले लंदन से इलाज कराने के बाद भारत आ गए हैं। उनका इलाज अब भी चल रहा है। इस बीच वो आठ महीने में पहली बार कैमरे की नज़र में आये। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ है। इरफ़ान को न्यूरो इंडोक्राइन टयूमर नामक बीमारी हुई है जिसका इलाज चल रहा है। तस्वीरें देखकर यह कहा जा सकता है कि वो अब पहले से बेहतर हैं।

    ख़बर है कि वह जल्द ही हिंदी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगे। फ़िल्म के निर्माता पहले ही कह चुके थे कि हिंदी मीडियम के सीक्वल की कल्पना बिना इरफान के नहीं करेंगे। फिलहाल फ़िल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है। यह फ़िल्म 2020 में रिलीज़ होगी!