विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bruce Lee गामा पहलवान के फैन थे, मां ने लड़कियों जैसा नाम निकाला...जानें ब्रूस ली से जुड़े दिलचस्प तथ्य

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 21 Jul 2023 04:56 PM (IST)

Bruce Lee ब्रूस ली भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी वह मार्शल आर्ट के सरताज ...और पढ़ें

Interesting facts about Bruce Lee's Life. Photo- Mid day
Interesting facts about Bruce Lee's Life. Photo- Mid day

HighLights

  1. मार्शल आर्ट्स को दुनिया भर में दिलाई थी पहचान।
  2. किक की रफ्तार को कैद करना होता था मुश्किल।
  3. दिमाग में सूजन हो जाने से हो गई थी मौत।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Interesting facts about Bruce Lee's Life दुनिया के मशहूर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली के एक्शन का हर कोई दीवाना है। ब्रूस ली के स्टंट्स देखकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बहुत-से लोग तो उन्हें 20वीं सदी का सबसे प्रभावशाली मार्शल आर्टिस्ट भी मानते हैं। ब्रूस ली की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। आइए जानते हैं उनकी लाइफ के कुछ रोचक तथ्य।

मां ने दिया था लड़कीयों जैसा नाम 

ब्रूस ली को 'ब्रूस' नाम उस अस्पताल की नर्स ने दिया, जहां उनका जन्म हुआ। उनकी मां ने उन्हें 'ली जून-फैन' नाम दिया, जो एक लड़की का नाम है। ब्रूस ली की मां का मानना था कि राक्षस छोटे लड़कों को परेशान करते हैं। लड़की का नाम रखने से राक्षस मूर्ख बनाए जा सकते हैं।

ब्रूस ली अपने जीवन में केवल एक फाइट में हारे हैं। जब वे 13 साल के थे, तब बीच सड़क पर उनकी लड़ाई हुई और इस लड़ाई में ब्रूस ली को बुरी तरह पीटा गया था। इसके बाद उन्होंने मार्शल आर्ट्स का एक फॉर्म 'विंग चुन' सीखने का फैसला किया। जिसके बाद वे कोई लड़ाई नहीं हारे।

View this post on Instagram

A post shared by Bruce Lee (@brucelee)

वर्कआउट में देते थे ज्यादा समय

ब्रूस ली को सड़कों पर लड़ते देख उनके माता-पिता ने उन्हें अमेरिका भेज दिया। वहां ब्रूस ली ने कॉलेज छोड़कर अपना मार्शल आर्ट स्कूल शुरू किया। उस वक्त अमेरिका में गैर-चीनी लोगों को मार्शल आर्ट्स सिखाना गैरकानूनी था। 1964 में ब्रूस ली ने वोंग जैक मैन से एक अजीब सा सौदा किया। ब्रूस ली ने कहा कि वह जैक मैन से लड़ाई में हारा तो कुंग फू सीखाना छोड़ देगा। लेकिन ब्रूस ली जीत गए।

ब्रूस ली वर्कआउट में खूब समय देते थे। वे रोज 2,000 किक, 5,000 पंच, 200 लीनिंग ट्विस्ट, 200 फ्रॉग किक, 100 सिट अप ट्विस्ट और 100 लेग करते थे। 1970 में ब्रूस ली की पीठ में चोट आई और डॉक्टरों ने उन्हें कुंग फू बंद करने की सलाह दी। लेकिन ब्रूस ली ने डॉक्टरों को गलत साबित कर दिया, वे पूरी तरह से ठीक हो गए थे।

Photo- Mid day

किक को कैप्चर करना होता था मुश्किल

ब्रूस ली की किक की रफ्तार काफी तेज होती थी। एक आम आदमी तो इसे कैप्चर ही नहीं कर पाता था। उनकी किक इतनी तेज होती थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शूट के फ्रेम को 34 बार धीरे करना पड़ता था। ताकि दर्शक आसानी से ब्रूस ली की किक देख सकें और उसे रियल में समझ सकें।

ब्रूस ली के विरोधी भी उनकी रफ्तार के कायल थे। 1962 में ब्रूस ली ने एक फाइट के दौरान सामने वाले फाइटर पर ताबड़तोड़ 15 पंच और एक किक जड़ दिए। खास बात ये है कि यह कारनामा ब्रूस ली ने सिर्फ 11 सेंकेड के अंदर कर दिखाया था।

Photo- Mid day

हॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम

ब्रूस ली की 20 जुलाई 1973 को मौत हो गई। दरअसल, एलर्जी के कारण उनका मस्तिष्क सूज गया था और इसी कारण उनकी मौत हुई। ब्रूस ली ने केवल 7 हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। इनमें से तीन उनके मरने के बाद रिलीज हुईं। फिर भी हॉलीवुड हॉल ऑफ फेम में ब्रूस ली की फोटो लगी है।

गामा पहलवान के थे बड़े फैन 

ब्रूस ली भारत के गामा पहलवान के फैन थे, वे उन्हें अपने आदर्श के रूप में देखते थे। ब्रूस ली बॉक्सर मोहम्मद अली के भी फैन थे। ब्रूस ली का मोहम्मद अली के साथ एक जबरदस्त फाइट करने का सपना भी था। हालांकि, ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाया।

Photo- Mid day