Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra और काजोल ने करवा चौथ के लिए चुना बिल्कुल एक जैसा स्टाइल, देखकर चौंक जाएंगे

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2020 01:02 PM (IST)

    Priyanka Chopra And Kajol Karwa Chauth Photos सात समंदर के फासले पर बैठीं प्रियंका और काजोल के स्टाइल में कमाल की समानता नज़र आयी। हिंदी सिनेमा की दोनों अभिनेत्रियों ने तक़रीबन एक ही स्टाइल और के परिधान पहने।

    प्रियंका चोपड़ा और काजोल एक जैसे अंदाज़ में दिखीं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

    नई दिल्ली, जेएनएन। करवा चौथ का त्योहर देशभर में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी बढ़-चढ़कर इस त्योहार को मनाते हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ मनाया तो काजोल ने भारत में, मगर दोनों के बीच ग़ज़ब संयोग देखने को मिला। सात समंदर के फासले पर बैठीं प्रियंका और काजोल के स्टाइल में कमाल की समानता नज़र आयी। हिंदी सिनेमा की दोनों अभिनेत्रियों ने तक़रीबन एक ही स्टाइल और के परिधान पहने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने गुरुवार सुबह करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं। प्रियंका लाल रंग की साड़ी और नूडल स्ट्रिप ब्लाउज में नज़र आयीं। हाथों में करवा चौथ की थाली पकड़े हुए प्रियंका बेहद ख़ूबसूरत दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनस के साथ रोमांटिक अदाज़ में दिख रही हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- सभी को हैप्पी करवा चौथ। लव यू निक जोनस।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Happy Karwa Chauth to everyone celebrating.❤️ I love you @nickjonas

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    प्रियंका, अमेरिका में सारे भारतीय त्योहार ख़ूब धूमधाम और रीति-रिवाज़ से मनाती हैं, जिसमें उन्हें पति निक जोनस का पूरा साथ मिलता है। प्रियंका और निक की शादी को इस दिसम्बर में दो साल पूरे हो जाएंगे। यह उनका दूसरा करवा चौथ था।

    काजोल ने करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए जो लिबास चुना वो प्रियंका के लिबास से मेल खाता है। काजोल ने भी लाल लंग की प्लेन साड़ी पहनी और नूडल्स स्ट्रिप ब्लाउज पहना। तस्वीरों में काजोल चांद के इंतज़ार के दौरान विभिन्न मुद्राओं में नज़र आ रही हैं। हर मुद्रा के साथ उन्होंने मज़ाकिया कैप्शन लिखा। उन्होंने हंगर गेम्स से इसकी तुलना करते हुए लिखा- हंगर गेम्स सीरीज़। फन के लिए स्वाइप कीजिए। चांद का इंतज़ार करते हुए, प्यार और धैर्य। धीरे-धीरे धैर्य खोते हुए। सीरियल किलर होने लगा। अगर खाना नहीं मिला तो...। हे भगवान, आसमान में नहीं तो फोन पे तो चांद दिखा दे। 

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Hunger games series . Swipe for the fun:- ( pls read appropriate captions given below ) 1. Waiting for the moon with ❤️n patience 2. Slowly losing it 3. Serial killer is happening 4. Agar khaana nahi mila toh.... 5. Hey bhagvan aasman me nahi to phone pe to chand dikhade!!!

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

    प्रियंका और काजोल की करवा चौथ वाली तस्वीरों को ख़ूब पसंद किया जा रहा है और कई सेलेब्रिटीज़ ने दोनों पर अपना प्यार लुटाया है।