Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karisma Kapoor Ganesh Puja: करिश्मा कपूर ने परिवार संग की गणेश पूजा, करीना कपूर और तैमूर भी आए नजर

    Karisma Kapoor Ganesh Puja इस बीच करीना कपूर और सैफ अली खान ने हाल ही में घोषणा की है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

    By Rupesh KumarEdited By: Updated: Sun, 30 Aug 2020 07:44 AM (IST)
    Karisma Kapoor Ganesh Puja: करिश्मा कपूर ने परिवार संग की गणेश पूजा, करीना कपूर और तैमूर भी आए नजर

    नई दिल्ली, जेएनएनl हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कपूर परिवार ने भगवान गणेश का घर में स्वागत किया। इस समय चल रही महामारी के कारण उत्सव कम धूम-धाम से मनाया गया, लेकिन ऐसा लगता है कि परिवार के सभी सदस्यों ने यह शुभ त्योहार मनाने के लिए एक साथ आने का फैसला किया। इंस्टाग्राम पर करिश्मा ने पारिवार की कई तस्वीरों की एक श्रृंखला शेयर की हैl इसमें करीना कपूर, तैमूर, रणधीर कपूर, आदर जैन, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन और अन्य को साथ देखा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरा कपूर खानदान पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहा है। जहां करीना ने तैमूर को अपनी बाहों में पकड़ रखा है, वहीं करिश्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में गणपति बप्पा की भी एक झलक देख सकते हैं। तस्वीर को साझा करते हुए करिश्मा ने इसे कैप्शन दिया, 'गणपति दर्शन टाइम।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Ganapati Darshan 🙏🏼🕉🌺 #familytime

    A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

    इस बीच करीना और सैफ ने हाल ही में घोषणा की है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले करीना ने मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और अन्य के साथ एक तस्वीर शेयर की थी क्योंकि वह COVID-19 लॉकडाउन के चलते लंबे समय बाद उनसे मिली थी। काम के मोर्चे पर करीना को आखिरी बार इरफान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था, जल्द ही वह आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आनेवाली है।

    गौरतलब है कि इसके पहले करीना कपूर ने भी बेटे तैमूर की गणपति वंदना करते हुए फोटो शेयर की थींl उन्होंने तैमूर द्वारा बनाए एक गणेश की फोटो शेयर की थींl वहीं सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू ने भी गणपति की फोटो ड्रा की थींl लॉकडाउन के चलते कई कलाकारों ने सादगी से गणपति की आराधना की हैl कई कलाकारों ने अपने घर में ही गणेश जी का विसर्जन भी किया हैl इनमें शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर शामिल हैंl