Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Billiards Champion Pankaj Advani ने की बॉलीवुड की इस सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट से शादी, देखें तस्वीरें

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:11 AM (IST)

    सानिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। सानिया मेकअप और हेयरस्टाइलिस्ट हैं। तापसी पन्नू हर्षिता गौड़ समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने सानिया को शादी के लिए बधाई दी। तापसी ने लिखा- बधाई स्वीट हार्ट। हर्षिता ने दिल की इमोजी बनाकर प्यार जताया।

    Hero Image
    पंकज आडवाणी और सानिया शददपुरी। फोटो- इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी और बॉलीवुड सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी शादी के बंधन में बंध गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ने दोनों ने मुंबई में एक निजी समारोह में बुधवार को शादी की। पंकज और सानिया ने सोशल मीडिया एकाउंट्स से अपनी शादी की ख़बर तस्वीरों के साथ साझा की। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंकज ने ट्विटर पर सानिया के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करके लिखा- 6 जनवरी 2021- हमारे एक होने की तारीख़। हमारे नये सफ़र के शुरू होने का जश्न। एक-दूसरे के लिए हम जो प्यार महसूस करते हैं, उसका प्रतिनिधित्व। हम एक-दूसरे के कितने नज़दीक हैं, उस चाहत का एलान। हमेशा के लिए एक होने वाली दो रूहों का मेल। कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते शादी में सिर्फ़ परिवार और क़रीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। शादी सांताक्रूज़ में एक गुरद्वारे में हुई है। शादी के बाद दोनों को जमकर बधाइयां दी जा रही हैं।

    सानिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। सानिया मेकअप और हेयरस्टाइलिस्ट हैं। तापसी पन्नू, हर्षिता गौड़ समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने सानिया को शादी के लिए बधाई दी। तापसी ने लिखा- बधाई स्वीट हार्ट। हर्षिता ने दिल की इमोजी बनाकर प्यार जताया। कृतिका कामरा ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बधाई दी। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Saniya | Makeup Artist (@saniya_shadadpuri)

    सानिया के इंस्टाग्राम एकाउंट से पता चलता है कि मिर्ज़ापुर 2 फेम हर्षिता गौड़, टीवी कलाकार कृतिका कामरा, बिपाशा बसु, तापसी पन्नू, लीज़ा रे, पल पल दिल के पास से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सहर बम्बा का मेकअप किया है। यह उनके नियमित क्लाइंट्स में शामिल हैं। सानिया के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पंकज आडवाणी के साथ कई तस्वीरें देखी जा सकती हैं। बता दें, पिछले दिनों बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने भी अपनी शादी का खुलासा किया। उन्होंने फ्रांस की एलिशिया से शादी की है। अली ने दुल्हन के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।