Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MAYDAY: जानें, कौन हैं मे-डे में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रहीं आकांक्षा सिंह, टीवी से शुरू किया सफ़र

    आकांक्षा सिंह की यह दूसरी हिंदी फ़िल्म है। उन्होंने फ़िल्मों में अपना करियर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2017 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख़ किया।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 03 Feb 2021 08:08 AM (IST)
    Hero Image
    अजय देवगन और आकांक्षा सिंह। फोटो- इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन इन दिनों अपनी डायरेक्टोरियल फ़िल्म Mayday की शूटिंग कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर अहम किरदारों में नज़र आएंगे। वहीं, एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह अजय देवगन की पत्नी का रोल निभा रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकांक्षा की यह दूसरी हिंदी फ़िल्म है। उन्होंने फ़िल्मों में अपना करियर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2017 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख़ किया। आकांक्षा ने तेलुगु फ़िल्म Malli Raava से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने देवदास में एक भूमिका निभायी। 2019 में आकांक्षा ने कन्नड़ फ़िल्म पहलवान में फीमेल लीड रोल निभाया। इस फ़िल्म में किच्चा सुदीप ने लीड रोल निभाया था, जबकि सुनील शेट्टी एक अहम किरदार में थे। आकांक्षा क्लैप से तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Aakanksha Singh (@aakankshasingh30)

    आकांक्षा मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर टीवी सीरियल ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा से शुरू किया था, जिसमें उन्होंने विडो मेघा भटनागर का रोल निभाया था इसके बाद गुलमोहर ग्रैंड में नज़र आयी थीं। इस शो में आकांक्षा ने 21 साल की लड़की का रोल निभाया। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Aakanksha Singh (@aakankshasingh30)

    दिसम्बर में शुरू हुई थी फ़िल्म की शूटिंग

    मे-डे अगले साल 29 अप्रैल को रिलीज़ होगी।  फ़िल्म की शूटिंग अजय ने पिछले साल 11 दिसम्बर को हैदराबाद में शुरू की थी। ट्विटर पर इसका एलान करते हुए अजय ने लिखा था- मे-डे को आधिकारिक तौर पर शुरू करके ख़ुश हूं। स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल है। ईश्वर और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया है। अपने फैंस, परिवार और शुभचिंतकों के सहयोग के बिना कुछ भी सम्भव नहीं। 29 अप्रैल 2022 को रिलीज़ होगी।

    13 जनवरी को अजय ने बताया था कि फ़िल्म का पहला शेड्यूल ख़त्म होने वाला है। मे-डे की कहानी के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आयी है, मगर फ़िल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत पायलट के रोल में हैं। वहीं, अंगिरा धर एक वकील के किरदार में दिखेंगी। अमिताभ बच्चन के किरदार का खुलासा भी अभी नहीं किया गया है। बिग बी ने कुछ दिन पहले ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी थी।