Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Javed Akhtar: आमिर खान से लेकर अनिल कपूर तक, जावेद अख्तर की रेट्रो थीम पार्टी में ऐसे शामिल हुए सितारे

    By Ifat QureshiEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jan 2020 03:55 PM (IST)

    जावेद अख्तर आज पूरे 75 साल के हो चुके हैं। उन्होंने बीते दिन अपनी प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें कई स्टार्स रेट्रो लुक में शामिल हुए थे।

    Happy Birthday Javed Akhtar: आमिर खान से लेकर अनिल कपूर तक, जावेद अख्तर की रेट्रो थीम पार्टी में ऐसे शामिल हुए सितारे

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। अनुभवी लेखक,पोएट, लिरिसिस्ट, स्क्रीनराइटर, इंडियन पॉलिटिक्स एक्टिविस्ट आज अपने जीवन के 75 वर्ष पूरे कर लेंगे। कल 16 जनवरी को मुंबई में जावेद अख्तर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। उन्होंने अपना 75वां बर्थडे अपने दोस्तों और फैमिली के संग मनाया। रेट्रो थीम पर बेस्ड इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 जनवरी को जावेद अख़्तर के 75वें जन्मदिन पर उन्होंने मुंबई में एक थीम पार्टी रखी थी। रेट्रो थीम पर आधारित इस थीम पार्टी में जावेद अख़्तर अपनी वाइफ शबाना आज़मी के साथ पहुंचे थे। बर्थडे की थीम के अनुसार जावेद और शबाना ने ट्विनिंग करते हुए वाइट पोल्का डॉट्स वाली रेड शर्ट पहनी थी। रेट्रो स्टाइल में ड्रेस्ड अप दोनों ही बिल्कुल 70 के दौर के कपल लग रहे थे।

    पार्टी में जावेद अख़्तर के बेटे फरहान अख़्तर की स्पेशल अपीयरेंस थी। उन्होंने 1978 में आयी अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन का स्टाइल कॉपी किया था। डॉन फिल्म के मुख्य किरदार विजय के लुक में फरहान बेहद क्लासी लग रहे थे। फरहान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी पार्टी में पहुंची थीं। शिबानी ने भी रेट्रो स्टाइल का ड्रेस पहना था।

     

    यह भी पढ़ें: बेटे फरहान अख्तर की शादी पर आया जावेद अख्तर का बयान, 'हर जगह नाक अड़ाने की ज़रूरत नहीं'

    हमेशा यंग और कूल दिखने वाले अनिल कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बने। उन्होंने प्रिंटेड शर्ट के साथ ग्रे शेड का पैन्ट और ब्राउन फॉर्मल शूज पहने थे। हमेशा की तरह अनिल कपूर पार्टी में भी फ्रेश और एनर्जेटिक नज़र आ रहे थे।

    पार्टी की रेट्रो थीम को पूरी तरह से फॉलो करती हुईं स्वरा भास्कर ने पर्पल शाइनी शर्ट के ऊपर शिमर की जैकेट, लूज़ डेनिम्स, रेट्रो स्टाइल हेयरबैंड और पर्पल कलर के हाई हील शूज पहने थे। अपने इस लुक में स्वरा बिल्कुल पुराने ज़माने की हीरोइन लग रही थीं।

    ब्लू कलर का स्लीवलेस बॉडी कॉर्न गाउन पहने पार्टी का हिस्सा बनीं उर्मिला मातोंडकर बेहद खूबसूरत नज़र आ रहीं थीं। उन्होंने सिल्वर इयररिंग, सिल्वर पर्स और हाथ में सिल्वर कलर की वॉच कैरी की थी।

    जावेद अख्तर की इस थीम पार्टी में आमिर खान ने अपनी वाइफ किरण राव के साथ शिरकत की थी। जहां किरण राव पार्टी थीम को फॉलो करती हुईं रेट्रो अंदाज़ में नज़र आईं, वहीं आमिर फॉर्मल लुक में पहुंचे थे।

    सेलिब्रिटी कपल अली फैज़ल और ऋचा चड्ढा भी इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। जहां अली ने वाइट शर्ट के साथ 2 पीस फॉर्मल ब्लैक सूट पहना था, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा ने ब्लू हील शू के साथ ग्रे और ब्लू रंग का सीक्वन वाला वन पीस कैरी किया था। ड्रेस में ऋचा काफी बोल्ड नज़र आ रहीं थी।

    इस पार्टी में  प्रोड्यूसर विपुल शाह, एक्ट्रेस और उनकी वाइफ शेफाली शाह के साथ सबसे दिलचस्प अंदाज़ में नज़र आए। दोनों ने ही पार्टी की थीम को फॉलो करते हुए रेट्रो स्टाइल के कपड़े पहने थे लेकिन ख़ास बात ये थी कि वो सलीम- जावेद की मूवी के कैरैक्टर बनकर पहुंचे थे।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #AshutoshGowariker #sunitagowariker #vipulshah #ShefaliShah for #JavedAkhtar's 1960's/70's theme party! #HappyBirthday #friday #ManavManglani

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

    जवानी जानेमन एक्ट्रेस तब्बू, दिव्या दत्त, बोनी कपूर, मनीष मल्होत्रा, आशूतोष ग्वारीकर और सतीष कौशिक जैसी कई बॉलीवुड की हस्तियों ने अपने लुक से पार्टी में चार चांद लगाए हैं।