JugJugg Jeeyo Rangisari song released: कियारा आडवाणी और वरूण धवन ने बिना सीजन जमकर खेली होली, 'जुगजुग जियो' का नया गाना देख आपको भी याद आ जाएंगे रंग
JugJugg Jeeyo new song Rangisari released सोमवार को कियारा आडवाणी और वरूण धवन की फिल्म जुगजुग जियो का दूसरा गाना रंगसारी रिलीज कर दिया गया है। गाने में कियारा और वरूण एक- दूसरे के साथ होली खेलते हुए दिख रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। 'भूल भूलैया 2' के बाद कियारा आडवाणी अपनी अगली रिलीज 'जुग जुग जियो' की तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बीच फिल्म का नया गाना 'रंगीसारी' सोमवार को जारी कर दिया गया है। जो कि एक रोमांटिक ट्रैक है। इसके साथ ही गाने की थीम व्हाइट रखी गई है।
'रंगीसारी' गाने में कियारा आडवाणी और वरूण धवन एक- दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। इस रोमांटिक पीसफुल सान्ग में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। साथ ही गाने में होली सेलेब्रेशन भी नजर आ रहा है। गाने में व्हाइट आउटफिट पहने कियारा और वरूण की खूबसूरत जोड़ी एक- दूसरे के साथ होली खेलते हुए दिख रहे हैं। भले ही अभी होली का फेस्टिवल बहुत दूर हो लेकिन इन दोनों को साथ देख आप होली मिस करने लगेंगे। गाने को कनिष्क सेठ और कविता सेठ ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इन्होंने कंपोज भी किया है। यहां देखें 'जुग जुग जियो' का यह गाना,
बता दें कि यह फिल्म का दूसरा गाना है जिसे रिलीज किया गया है। इससे पहले पार्टी पेपी सॉन्ग 'नाच पंजाबन' रिलीज किया गया था। जिसे लेकर प्लेजरिज्म की कुछ कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली। 'जुग जुग जियो' में कियारा आडवाणी और वरूण धवन के अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली भी शामिल हैं। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट में एक नया नाम वीजे वरूण सूद का भी जोड़ा गया है। वरूण ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर कर दी थी।
फिल्म 'जुगजुग जियो' का प्रोडक्शन करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले किया गया है। वहीं फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और किराया आडवाणी मुख्य भूमिका में है। फैमिली ड्रामा और इमोशन से भरपूर ये फिल्म फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।