फिल्म ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हुआ था रणबीर कपूर के माता-पिता का रोल ऑफर!
Deepika Padukone And Ranveer Singh Were Offered To Play Ranbir Kapoor Parents एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों को फिल्म में रणबीर कपूर के माता-पिता की भूमिका निभाने का ऑफर दिया गया था।
नई दिल्ली, जेएनएनl एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के माता-पिता की भूमिका निभाने का ऑफर दिया गया थाl दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ एक्ट कर सकते थे लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ब्रह्मास्त्र में काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों को फिल्म में रणबीर कपूर के माता-पिता की भूमिका निभाने का ऑफर दिया गया था।
View this post on Instagram
पिंकविला को सूत्रों ने बताया, 'ब्रह्मास्त्र ऐसे तरीके से लिखी गई है कि इसमें कई ऐसी भूमिकाएं हैं, जिन्हें पहले पार्ट में शायद ही कुछ करने को मिले लेकिन ट्रिओलोजी के अगले दो भागों में वह अहम रोल निभाते हैं। अयान मुखर्जी को रणबीर उर्फ शिव के माता-पिता का किरदार निभाने के लिए युवा पीढ़ी के दो कलाकारों की जरूरत थी। इसके बाद रणवीर और दीपिका से भी संपर्क किया गया। निर्माताओं ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।'
View this post on Instagram
रणबीर ने फिल्म में शिव के रूप में अभिनय किया है, जो आधुनिक भारत में सुपरपावर वाला व्यक्ति है। फिल्म में अपनी रणबीर की एक्चुअल लाइफ की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की भी अहम भूमिका हैं। रणबीर और दीपिका एक-दूसरे को डेट भी कर चुके है, वे इसके पहले बचना ऐ हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
View this post on Instagram
यह रणबीर और रणवीर की साथ में पहली फिल्म हो सकती थी। आलिया, रणबीर, अमिताभ और अयान ने इस महीने की शुरुआत में ब्रह्मास्त्र की अंतिम रिलीज़ तारीख का खुलासा किया हैं। यह फिल्म 2020 में दिसंबर में रिलीज होनेवाली हैंl इस फिल्म को लेकर भी सभी बहुत उत्साहित हैंl
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।