Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Imran Khan की पत्नी अवंतिका मलिक ने शादी को लेकर फिर किया इशारा- उबरने की कोशिश कर रही हूं!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 25 Nov 2020 08:55 PM (IST)

    Imran Khan की पत्नी अवंतिका ने कुछ हफ़्ते पहले शादी और तलाक़ को लेकर संदेश शेयर किया था जिसे उनकी शादी से जोड़कर देखा गया था। अवंतिका ने लिखा था- शादी मुश्किल है। तलाक़ मुश्किल है। आपको जो मुश्किल लगे उसे चुनो।

    Hero Image
    Imran Khan and Avantika Mailk in happier times. Photo- Mid-Day

    नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर ख़ान के भांजे इमरान ख़ान की शादी-शुदा ज़िंदगी को लेकर पिछले काफ़ी समय से मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पत्नी अवंतिका मलिक के साथ उनका मनमुटाव चल रहा है। दोनों ने सार्वजनिक तौर पर ऐसी किसी बात को स्वीकार नहीं किया है, मगर अवंतिका के सोशल मीडिया संदेशों से इसका आभास हो जाता है कि इमरान के साथ उनके संबंध बिगड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवंतिका ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ऐसा ही एक संदेश लिखा, जिसे उनकी मैरिड लाइफ से जोड़कर देखा जा रहा है। अवंतिका ने हीलिंग यानी उबरने को लेकर लिखा- इसके साथ बैठो। इसको ड्रिंक करके दूर करने के बजाय, स्मोकिंग से दूर करने के बजाय, सोकर दूर करने के बजाय, खाकर दूर करने के बजाय और भागने के बजाय, इसके साथ बैठो। हीलिंग जज़्बात से होती है। उन्होंने आगे लिखा- मैं हील कर रही हूं या उबर रही हूं। 

    कुछ हफ़्ते पहले अवंतिका ने शादी और तलाक़ को लेकर संदेश शेयर किया था, जिसे उनकी शादी से जोड़कर देखा गया था। अवंतिका ने लिखा था- शादी मुश्किल है। तलाक़ मुश्किल है। आपको जो मुश्किल लगे, उसे चुनो। मोटापा मुश्किल है। तंदुरुस्त रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। क़र्ज़ में रहना मुश्किल है। आर्थिक अनुशासन मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। संवाद मुश्किल है संवाद ना करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। ज़िंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी। लेकिन, हम अपना मुश्किल चुन चुकते हैं। होशियारी से चुनना। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Avantika Malik (@avantikamalik18)

    बता दें, इमरान और अवंतिका की शादी 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी इमारा है। 2019 में उनके अलग होने की ख़बरें आयी थीं, मगर दोनों में से किसी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी। जून 2019 में एक इवेंट के दौरान इमरान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया- इस तरह की इवेंट में आप ऐसा सवाल पूछ भी कैसे सकते हैं? 

    कुछ दिन पहले इमरान के दोस्त अक्षय ओबेरॉय ने भी मीडिया रिपोर्ट्स में पुष्टि की थी कि इमरान ने एक्टिंग छोड़ दी है। अक्षय ने इमरान को बॉलीवुड में अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। 

    comedy show banner