विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Huma Qureshi को मिली थी नाम बदलने की सलाह, पाकिस्तानी एक्ट्रेस से जुड़ा है कनेक्शन

Published: Mon, 23 Mar 2026 02:09 PM (IST)

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने करियर के शुरुआती दिनों को याद कर हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें नाम बदलने की सलाह मिली थी।

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को भला कौन नहीं जानता। लंबे समय से वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई शानदार मूवीज में नजर आ चुकी हैं।

हाल ही में हुमा ने अपने करियर की शुरुआती दिनों को याद किया है और बताया है कि उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी गई थी, जिसकी वजह एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस थी। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-

हुमा को मिली थी नाम बदलने की सलाह

सिनेमा इंडस्ट्री में जब कोई नवोदित सही मौके की तलाश में होता है, तो उसे अलग-अलग लोगों से तमाम सलाह मिलती है। अब किस सलाह पर ध्यान देना है या नजर अंदाज करना है, यह कलाकार के अपने विवेक पर निर्भर करता है। गैंग्स आफ वासेपुर और जॉली एलएलबी 2 फिल्मों की अभिनेत्री हुमा कुरैशी को तो उनके शुरुआती दिनों में नाम ही बदलने की सलाह मिली थी।

यह भी पढ़ें- रॉकिंग स्टार यश की Toxic ने रचा नया ट्रेड इतिहास, रिलीज से पहले 63 करोड़ की डील हुई फाइनल

huma

इस बारे में एक इंटरव्यू में हुमा बताती हैं, ‘जब मैं पहली बार किसी प्रोडक्शन हाउस में काम की बात करने गई तो वहां किसी ने मुझे नाम बदलने की सलाह दी। उन्होंने मुझे कहा कि क्या आप जानती हैं पाकिस्तान में एक अभिनेत्री हैं, जिनका नाम हुमा खान है। लोग आपको उनसे जोड़ सकते हैं, इसलिए अगर आप नाम बदल लें तो बेहतर होगा। मैंने कहा कि सुनो, मैं दिल्ली की लड़की हूं। मेरा बचपन से ही नाम हुमा कुरैशी है। मैं अपना नाम नहीं बदलने वाली हूं।’

huma2

इस तरह से हुमा ने करियर की शुरुआत में मिली इस अजीबोगरीब सलाह का खुलासा किया है। मालूम हो कि हुमा कुरैशी अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं और वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। 

हुमा कुरैशी की अगली फिल्म

गौर किया जाए हुमा कुरैशी की अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसमें टॉक्सिक का नाम शामिल है। साउथ सुपरस्टार यश की इस मूवी में हुमा एलिजाबेथ की भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी। टॉक्सिक से हुमा का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। बता दें कि हुमा कुरैशी की टॉक्सिक को 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- लॉन्ग वीकेंड पर OTT पर आ रही हुमा कुरैशी की Single Salma, कंगना रनौत की 'क्वीन' से हुई थी तुलना