Hrithik Roshan Zomato Ad Controversy: जोमैटो का ऐड देख ऋतिक रोशन पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर कर रहे माफी की मांग
Hrithik Roshan Zomato Ad Controversy ऋतिक रोशन के जोमैटो वाले ऐड पर देशभर में बवाल हो गया है। भड़के लोग सोशल मीडिया पर सुपरस्टार से माफी की डिमांड कर रहे हैं। ऋतिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लग रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने एक नया ऐड कैम्पेन शुरू किया। पर अब यहीं ऐड बुरी तरह से विवादों में घिर गया है। बवाल बढ़ता देख जोमैटो ने तो अपना कैम्पेन वापस ले लिया पर सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वो बॉलीवुड के इस 'ग्रीक गॉड' से लगातार माफी की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि ऋतिक ने अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
दरअसल, जोमैटो ने पिछले दिनों एक ऐड कैम्पेन लॉन्च किया जिसमें उन्होंने बतौर स्टार ऋतिक रोशन को साइन किया। ऐड में ऋतिक रोशन कह रहे हैं कि उन्हें भूख लगी थी तो उन्होंने महाकाल से थाली मंगा ली। बस इस पर हंगामा शुरू हो गया। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस पर विरोध दर्ज कराया और जोमैटो और ऋतिक रोशन से तुरंत माफी मांगने की अपील की। जोमैटो मामले की गंभीरता को देखते हुए सारे ऐड वापस ले लिए और अपनी तरफ से एक सफाई नामा भी जारी किया।
Ujjain: Mahakal priest condemns Zomato's 'thali' ad featuring Hrithik Roshan, seeks withdrawal, apology
Read @ANI Story | https://t.co/AnUUfeJMuc#Zomato #Mahakaltemple #HritikRoshan pic.twitter.com/lQUCN5W9wD
— ANI Digital (@ani_digital) August 21, 2022
जोमैटो ने कहा कि उन्होंने ऐड में जिस थाली की बात की है, वो उज्जैन के महाकाल रेस्टोरेंट की है, ना कि महाकालेश्वर मंदिर की। इस ऐड का मंदिर से कोई वास्ता ही नहीं है। साथ ही ये भी बताया कि ऐड में इस रेस्टोरेंट का जिक्र इसलिए है क्योंकि ये उज्जैन शहर का ऑर्डर पाने वाला सबसे बड़ा रेस्टोरेंट है। उनके मेन्यू में थाली सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
ऐड विवाद में जोमैटो ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर अब लोगों को ऋतिक की माफी का इंतजार है। इस सबसे बेखबर ऋतिक बीती शाम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर नजर आए। इसके बाद तो लोगों में और भी गुस्सा है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने लाल सिंह चड्ढा के सोशल मीडिया पर बायकॉट के बाद फिल्म देखकर लोगों से भी इसे देखने का आग्रह किया था। इस वजह से पहले ही लोग सुपरस्टार पर भड़के हुए थे।
#Boycott_zomato@Zomato, which serves non-veg, wants to run its business by ironing the Prasad Thali of the holy Mahakal temple of Hindus.
Now..
So wake up my Hindu brave brothers..
And show Zomato and Hrithik Roshan their rightful place
"हिंदुओ से दुनियादारी
बन जाओगे भिखारी" pic.twitter.com/hwSlpCkzi3
— Raghunath Dhobale (@hindus_right) August 21, 2022
In Zomato ad Hrithik Roshan links Ujjain's Mahakaleshwar temple to food delivery And Disrespect Hindu Gods
My Hero South Indian Star #AlluArjun𓃵 Plays the Hindus character with Dignity.#Pushpa #Boycott_Zomato❌#Boycottbollywood❌#Zomato_Insults_Mahakal#रितिक_रोशन_माफी_मांग pic.twitter.com/V33vd1SSFC
— ℝ𝕒𝕞 𝕔𝕙𝕒𝕣𝕒𝕟 📿🚩🚩 (@Boss42265174) August 21, 2022
Zomato & Bollywood again insult Hindus & hurt religious sentiments.
2 priests of Ujjain's Mahakal🛕 demand that #Zomato withdraw their advt featuring Hrithik Roshan as it offends Hindu sentiments. Hrithik says in the ad that if he wanted thali, he'd get it from Mahakal in Ujjain
— Mayank Jindal (@MJ_007Club) August 21, 2022
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।