Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hrithik Roshan की बहन Sunaina Roshan की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Mon, 10 Jun 2019 01:58 PM (IST)

    अभिनेता Hrithik Roshan की बहन Sunaina Roshan की हालत गंभीर है। वह अस्पताल में भर्ती हैं और अगले 24 घंटे उनके लिए काफी नाजुक माने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Hrithik Roshan की बहन Sunaina Roshan की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता Hrithik Roshan की बहन Sunaina Roshan की हालत गंभीर है। वह अस्पताल में भर्ती हैं और अगले 24 घंटे उनके लिए काफी नाजुक माने जा रहे हैं। सुनैना पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं, लेकिन अब तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। उनकी बीमारी से रौशन परिवार परेशान है। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्रेशन और बाइपोलर डिसआर्डर की बीमारी

    सुनैना लंबे समय से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें बाइपोलर डिसआर्डर जैसी मनोवैज्ञानिक समस्याएं हैं। इस बीमारी में बेहद ज्यादा मूड स्विंग की दिक्कत रहती है। सुनैना कैंसर सर्वाइवर भी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू बताया था कि टुबर्क्यलोसिस मेनिन्जाइटिस, वजन और कैंसर से जंग के साथ ही असफल रिश्ते डिप्रेशन की वजह बने। फिर हालात ऐसे बने कि उन्होंने घर से निकलना भी छोड़ दिया।

    डिप्रेशन पर खुल कर करती हैं बात

    2017 के एक इंटरव्यू में सुनैना ने अपनी वेट लॉस जर्नी का खुलासा किया था। वहीं सुनैना अपने डिप्रेशन पर भी खुलकर बात करती रही हैं। सुनैना ने एक इंटरव्यू में कहा था, परिवार हमेशा हर स्थिति में मेरे साथ खड़ा रहा है। लेकिन पहले आपको कठिनाइयों से लड़ने और इनसे उभरने के लिए अपना मन बनाने की जरूरत है। आपके अलावा आपकी मदद कोई और नहीं कर सकता है। लगातार काउंसलर की मदद लेने के बाद ही उनकी डिप्रेशन की बीमारी कम हुई थी। बीमारियों से उबरने के बाद सुनैना ने ब्लॉग लिखना शुरू किया था और वह किताब भी लिखना चाहती थीं।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप