Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाना J Om Prakash के निधन से सदमे में Hrithik Roshan, अंतिम दर्शन को पहुंचे धर्मेंद्र-जीतेंद्र-अमिताभ

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 07 Aug 2019 03:17 PM (IST)

    Hrithik Roshan Grieves Grandfather J Om Prakash Death जे ओम प्रकाश अपने सिनेमा के लिए हमेशा याद किये जाएंगे। उन्हें A अक्षर से लगाव के लिए भी जाना जाता था।

    नाना J Om Prakash के निधन से सदमे में Hrithik Roshan, अंतिम दर्शन को पहुंचे धर्मेंद्र-जीतेंद्र-अमिताभ

    नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन (Hrithik Roshan) के नाना और वेटरन फ़िल्ममेकर जे ओम प्रकाश (J Om Prakash) का 93 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। दोपहर को मुंबई के पवन हंस शवदाह गृह में जे ओम प्रकाश का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रितिक रोशन काफ़ी इमोशनल नज़र आये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रितिक अपने नाना के काफ़ी क़रीब थे और अक्सर उनके साथ समय बिताते थे। शवदाह गृह से रितिक की जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उनमें वो काफ़ी ग़मगीन नज़र आ रहे हैं। नीचे की तस्वीर में देखा जा सकता है कि नाना के पार्थिव शरीर के पास बैठे रितिक उन्हें निहार रहे हैं। 

    रितिक की मॉम पिंकी रोशन, पूर्व पत्नी पत्नी सुज़ैन और बेटे के साथ अंतिम दर्शन को पहुंचीं। तलाक़ के बाद भी सुज़ैन अक्सर रितिक के सपोर्ट में नज़र आती हैं। 

    इससे पहले जे ओम प्रकाश को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज़ उनके आवास पर पहुंचे। जे ओम प्रकाश अपने पीछे बेहतरीन और कामयाब फ़िल्मों की लम्बी विरासत छोड़ गये हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता की और बाद में कई यादगार फ़िल्मों का निर्देशन भी किया। 60 और सत्तर के दशक में जे ओम प्रकाश ने हिट फ़िल्में दीं। 

    धर्मेंद्र के करियर के शुरुआती सालों में जे ओम प्रकाश ने उनके साथ कई अहम फ़िल्मों में काम किया था। आई मिलन की बेला, आये दिन बहार के और आया सावन झूम के जैसी सफल फ़िल्मों में धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अंतिम दर्शन को पहुंचे धर्मेंद्र ग़मगीन नज़र आये। अमिताभ बच्चन भी इस वेटरन फ़िल्ममेकर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान बेटे अभिषेक बच्चन साथ रहे। 

    जे ओम प्रकाश की फ़िल्मों की कहानी के केंद्र में पारिवारिक कहानियां रहती थीं। आपसी रिश्तों को उलझने और सुलझने को उन्होंने सिनेमा के ज़रिए बखूबी दिखाया। जीतेंद्र के साथ जे ओम प्रकाश आशा अस्सी के दशक की सफल फ़िल्मों में शामिल है। जीतेंद्र ने अंतिम दर्शन किये। 

    संजय गुप्ता रितिक रोशन के क़रीबियों में शामिल हैं। उन्होंने रितिक के साथ काबिल जैसी हिट फ़िल्म बनाई थी। 

    जे ओम प्रकाश अपने सिनेमा के लिए हमेशा याद किये जाएंगे। उन्हें A अक्षर से लगाव के लिए भी जाना जाता था। जे ओम प्रकाश ने जितनी फ़िल्मों का निर्माण-निर्देशन किया, सभी के शीर्षक की शुरुआत A से ही होती थी।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप