Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hrithik Roshan की एक्स वाइफ सुजैन खान के 'केक बेकिंग' टैलेंट पर इम्प्रेस हुए राज कुंद्र, दिया ये खास ऑफर

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 18 May 2021 09:55 AM (IST)

    ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखा रही हैं। हाल ही में जहां उन्होंने अपने नए पठानी लुक से अपने फैंस को इम्प्रेस किया था। वहीं अब अपने बच्चों के लिए केक बेक कर रही हैं।

    Hero Image
    Photo Credit - Sussanne Khan Shilpa Shetty Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऋतिक अपनी शादी को लेकर की काफी खुर्खियां बटोर चुके हैं। ऋतिक की तरह ही उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपना टैलेंट दिखा रही हैं। हाल ही में जहां उन्होंने अपने नए पठानी लुक से अपने फैंस को इम्प्रेस किया था। वहीं अब अपने बच्चों के लिए केक बेक कर रही हैं। हालांकि, उनके इस टैलेंट से उनके बच्चे नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी के पति इम्प्रेस हो गए हैं, और उन्होंने सुजैन को ऑफर भी दिया हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

    दरअसल, सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बेकिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुजैन केक बनाती दिख रही हैं। सबसे पहले वह केक को ओवन में रखती हैं। फिर जब वह बेक हो जाता है तब वह उसे निकाल कर उसे क्रीम से सजाती हैं। वीडियो को पेस्ट कर सुजैन ने कैप्शन में लिखा, 'अपने हाथों से काम करना आपकी आत्मा के लिए कायाकल्प जैसा है...।' इसके साथ ही उन्होंने कई सारे हैशटैग्स का भी यूज किया है।  

    सुजैन खान के इस वीडियो को उनके फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर उनकी जमकर तारीफ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यदा लोगों का ध्याना अपनी तरफ खींचा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के कमेंट ने। राज कुंद्रा ने सुजैन के वीडियो पर कमेंट कर पूछा कि क्या वह उनके मुंबई स्थित हाई-एंड रेस्तरां में केक बेचना चाहेंगी हैं? राज ने लिखा, 'यम! क्या हम इन्हें बैस्टियन (रेस्तरां) में बेच सकते हैं प्लीज।' वहीं  राज के कमेंट का रिप्लाई करते हुए सुजैन ने लिखा, 'क्यों नहीं राज कुंद्रा, मुझे लगता है कि हमें वहां desert (मीठा) बनाना चाहिए।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

    आपको बता दें कि हाल ही में सुजैन खान ने ग्रे पठानी सूट पहने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह वाकई बेहद  खूबसूरत नजर आईं थीं। फोटो शेयर कर सुजैन ने कैप्शन में लिखा था, 'मानसून लॉकडाउन लुक। मरियम तुम्हारा आभार। मुझे पठानी पसंद आई। यह मेरा पसंदीदा कलर है।' वहीं सुजैन खान की इस तस्वीर पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया था। उन्होंने सुजैन खान की स्टाइल की सराहना की थी। उन्होंने लिखा था, 'सुपर लुक' इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सुजैन खान ने लिखा था, 'हा हा और सुपर कंफर्टेबल भी है।'