विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रजनीकांत की Jailer 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो, तालियों और सीटियों से गूंजा थिएटर; फैंस बोले - 'चुलबुल पांडे'

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:40 PM (IST)

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को रिलीज हुई, जिसमें ऋतिक रोशन का कैमियो है।

जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो

जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो

HighLights

  1. रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 हुई रिलीज

  2. ऋतिक रोशन का कैमियो देख फैंस हुए उत्साहित

  3. ऋतिक के लुक की 'चुलबुल पांडे' से तुलना

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) इस साल की मच अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है। फाइनली मूवी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

फिल्म में मोहनलाल (Mohanlal), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) जैसे कई स्टार्स का कैमियो है जिसमें से एक ऋतिक रोशन भी हैं। ऋतिक मूवी में रॉडी का रोल निभा रहे हैं। इसके जरिए एक्टर लगभग 40 साल बाद रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

थिएटर्स में क्रेजी हुए फैंस

ऋतिक का कैमियो देखकर लोग थिएटर्स में पागल हो गए और इसके कई सारे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक्टर का लुक काफी शानदार लग रहा है और कई लोग उनकी तुलना सलमान खान के दबंग वाले लुक चुलबुल पांडे से कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 2.37.53 PM

एक यूजर ने ट्वीट किया- पीक औरा फॉर्मिंग, आमिर खान लोकेश को गालियां दे रहा होगा अभी। दूसरे ने लिखा- ऋतिक रोशन × सलमान खान। ऋतिक रोशन ने फिल्म में चश्मे को पीछे टांगने वाला सीन चुलबुल पांडे से कॉपी किया है।

पैन इंडिया फिल्म है जेलर 2

बता दें कि इससे पहले शाह रुख खान जेलर 2 में कैमियो करने वाले थे। हालांकि किंग की शूटिंग की वजह से वो समय नहीं दे पाए और इसके बाद ऋतिक को अप्रोच किया गया। इस फिल्म को तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी जैसी कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया है।

अभी तक कितना हुआ कलेक्शन?

वहीं बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो रजनीकांत की फिल्म ने अभी तक 24.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है और इसमें सबसे ज्यादा कमाई तमिल वर्जन में हुई जहां फिल्म ने 18.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तेलुगु में इसने 3.94 करोड़ रुपये कमाई।

वहीं हिंदी में इसकी कमाई 1.13 करोड़ और कन्नड़ में 16 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। एक अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले दिन 60 से 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Jailer 2 X Review: आ गया रजनीकांत की फिल्म का पहला रिव्यू! सुबह के शोज में ही कर डाली डबल डिजिट में कमाई

यह भी पढ़ें- 90 करोड़ चुकाने के लिए Amitabh Bachchan ने किया था 18 घंटे काम, रजनीकांत बोले- 'बॉलीवुड ने उड़ाया मजाक'