Hridaynath Mangeshkar hospitalized: दिवंगत लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में किया गया भर्ती, पढ़ें पूरी खबर
Hridaynath Mangeshkar hospitalized हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे आदिनाथ मंगेशकर ने दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि 8 से 10 दिनों में उनके पिता डिस्चार्ज होकर घर वापस आ जाएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Hridaynath Mangeshkar hospitalized: भारत रत्न लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हृदयनाथ मंगेशकर दीनानाथ मंगेशकर के बेटे हैं और लता मंगेशकर और आशा भोसले के छोटे भाई हैं। हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती करने की खबर की पुष्टि उनके बेटे आदिनाथ मंगेशकर ने की है।
हृदयनाथ मंगेशकर को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
हृदयनाथ मंगेशकर को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदिनाथ ने इस बात की भी जानकारी दी कि डॉक्टरों ने कहा है कि 10 दिनों में उनके पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
आदिनाथ मंगेशकर ने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है
इसके पहले लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड के उपलक्ष्य में आदिनाथ मंगेशकर ने कहा, ' हर वर्ष मेरे पिताजी इस पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हैं। हालांकि इस वर्ष वह ऐसा नहीं कर पाए। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवान के आशीर्वाद से वह 8 से 10 दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ जाएंगे। वह ठीक है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हृदयनाथ मंगेशकर के जल्द ठीक होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने भी हृदयनाथ मंगेशकर के जल्द ठीक होने की कामना की। गौरतलब है कि लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वह पहले व्यक्ति है। लता मंगेशकर के देहांत के बाद दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार कर दिया गया है। लता मंगेशकर का इस वर्ष 6 फरवरी को मुंबई में निधन हो गया था। हृदयनाथ मंगेशकर ने कई फिल्मों में म्यूजिक दिया हैl इसके अलावा वह अपनी बहनों के साथ कई अलबम भी बना चुके हैl
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।