विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की वॉर ड्रामा में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, पहली बार 10 साल छोटी हीरोइन संग करेंगे रोमांस!

Published: Fri, 20 Jun 2025 03:39 PM (IST)

सिकंदर के बाद सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा मूवी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे ...और पढ़ें

सलमान खान की फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सलमान खान की फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. वॉर ड्रामा में दिखाई देंगे सलमान खान
  2. अपूर्व लखिया कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
  3. फिल्म में नई बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई से आया मेरा दोस्त, शूटआउट एट लोखंडवाला और हसीना पारकर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अपूर्व लखिया (Apoorva Lakhia) अब बड़े पर्दे पर एक वॉर स्टोरी लेकर आ रहे हैं जिसमें मुख्य भूमिका सलमान खान (Salman Khan) निभा रहे हैं। अब इस फिल्म में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री होने की चर्चा हो रही है।

सलमान खान पिछले तीन दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इसी साल वह सिकंदर (Sikandar) में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सिकंदर की असफलता के बाद सलमान खान जोर-शोर से अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। वह पहली बार बड़े पर्दे पर किसी आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। 

इस अभिनेत्री की सलमान खान की मूवी में एंट्री

अब एक हालिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि सलमान खान के अपोजिट वॉर ड्रामा में कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका निभाएंगी। इंडिया टुडे के मुताबिक, सलमान खान के अपोजिट जो अभिनेत्री मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चित्रांगदा सिंह (Chhirangada Singh) हैं। 10 साल छोटी चित्रांगदा पहली बार सलमान के साथ कोई फिल्म करने जा रही हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या फिर स्टार्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दैनिक जागरण इस खबर का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- वॉर ड्रामा फिल्म के लिए अपूर्व लाखिया इस स्टूडियो से मिलाएंगे हाथ! सलमान खान निभाएंगे लीड रोल

Chitrangada Singh

Photo Credit - Instagram

20 सालों से इंडस्ट्री में कर रही हैं काम

चित्रांगदा सिंह ने साल 2005 में हजारों ख्वाहिशें ऐसी मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर मूवी देसी ब्वॉयज से मिली थी। वह बाजार, बॉब बिस्वास, गैसलाइट, मॉडर्न लव मुंबई और खाकी- द बंगाल चैप्टर जैसी फिल्मों और सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में, उन्हें अक्षय कुमार मल्टीस्टारर मूवी हाउसफुल 5 में देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Chitrangda Singh (@chitrangda)

अपूर्व लखिया की आगामी फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी गलवान घाटी की घटना पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- गलवान की घटना पर बन रही फिल्म में कर्नल संतोष बाबू का रोल निभाएंगे सलमान खान