Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Leone: फिर अपने पुराने अंदाज में लौटीं सनी लियोनी, डब्बू रतनानी के लिए कराया हॉट फोटोशूट

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 02:17 PM (IST)

    Sunny Leone Bikini Photoshoot For Dabboo Ratnani सनी लियोनी हमेशा ही अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में रही हैं। अक्सर उनकी बिकिनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी बीच सनी का एक बोल्ड फोटोशूट सुर्खियों में बना हुआ है।

    Hero Image
    Photo Credit : Sunny Leone Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली,जेएनएन। Sunny Leone Bikini Photoshoot For Dabboo Ratnani: बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। सनी अब तक कई फिल्मों और रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। सनी एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच सनी की एक सुपर हॉट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सनी फिर से बिकिनी अवतार में नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डब्बू रतनानी के लिए सनी ने कराया हॉट फोटोशूट

    बॉलीवुड के जाने-माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने हाल ही में सनी लियोनी का एक बोल्ड फोटोशूट किया। इस तस्वीर को डब्बू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस और फोटोग्राफर की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फोटोशूट का बैकग्राउंड काफी खास नजर आ रहा है। फोटो में सनी एक जीप के आगे खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं।

    बिकिनी में कहर ढाती दिखीं सनी लियोनी

    सनी लियोनी ने फोटोशूट में ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इसके ऊपर उन्होंने एक नेट का टॉप पहना हुआ है, जिसके आर-पार सब नजर आ रहा है। बिकिनी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक हाई हील्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने कान में बड़े इयररिंग्स के साथ हाथ में गॉगल्स लिया हुआ है। इस तस्वीर को सनी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर कई यूजर्स उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। अब तक इसे काफी व्यूज मिल चुके हैं।

    फिल्मों के साथ कई शोज में आईं नजर  

    सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में उन्होंने पूजा भट्ट की 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'जैकपॉट' (2013), 'रागिनी एमएमएस 2' (2014) और 'एक पहेली लीला' (2015) में आई। वहीं उन्होंने हाल ही में एक साउथ की फिल्में भी काम किया है। इस फिल्म का नाम 'ओ माय घोस्ट' था। इन दिनों वो MTV स्पिटविला सीजन 11 में नजर आ रही हैं।