विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उस रात मैंने अपने लिए मौत मांगी...', 8 साल पहले बदतर हुई थी Honey Singh की हालत; मां 24 घंटे सुनाती थीं आरती

Published: Thu, 28 May 2026 11:18 AM (IST)

हनी सिंह ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय के बारे में बात करते हुए बताया कि ...और पढ़ें

हनी सिंह ने भगवान से खुद के लिए मांगी थी मौत/ फोटो- Instagram

हनी सिंह ने भगवान से खुद के लिए मांगी थी मौत/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर हनी सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। 2014 में एक ऐसा दौर आया था, जब फिल्में और सिंगल भी 'यो-यो' की रैप के बिना अधूरी सी लगती थी। उनकी चार्ट बस्टर लिस्ट में 'सनी-सनी', 'आता माझी सटकली', 'मनाली ट्रांस', 'चार बोतल' सहित कई गाने है। हालांकि, कुछ सालों के बाद ही हनी सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे।

हनी सिंह जब कई सालों बाद वह लाइमलाइट में आए तो सब उन्हें देखकर शॉक्ड रह गए। उन्होंने बताया था कि वह 'बायपोलर डिसॉर्डर' से जूझ रहे थे। अब हाल ही में हनी सिंह ने उस समय अपने ऐसे हालातों के बारे में बताया, जिसके बारे में शायद उनके चाहने वालों ने कभी सुना भी नहीं होगा। 

'मैं अपने कमरे में खुद को बंद रखता था'

एबीटॉक्स पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए हनी सिंह ने कहा, "मैं यो-यो हनी सिंह था, उस समय का सबसे बड़ा सुपरस्टार, लेकिन एक ऐसा समय आ गया, जब मुझमें बायपोलर डिसॉर्डर के लक्षण दिखने लगे। अगर मैं 10 साल पहले की बात करूं तो, मैं खुद को रूम में बंद रखता था, किसी से बात नहीं करता मिलता नहीं था। इंटरनेट से दूर रहता था, न रेडियो सुनता न टेलीविजन देखता और मीडिया से खुद को कोसो दूर रखता था। मैं बात तक नहीं करता था।

यह मुझे पर हावी हो रहा था, कंट्रोल कर रहा था। बायपोलर डिसॉर्डर ऐसी बीमारी है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस बीमारी की शुरुआत आपको हर चीज पर शक होने से होती है, मौत से डर लगता है और लोगों से आप डरने लगते हो।"

यह भी पढ़ें- '7 साल बंद रहा...' बाइपोलर डिसऑर्डर पर Honey Singh का खुलासा , झड़ गए सिंगर के सारे बाल

honey singh pray for death  (1)

'मैंने भगवान से खुद के लिए मौत मांगी थी'

हनी सिंह ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं समझता था कि मैं वह इंसान हूं, जिसने यो-यो हनी सिंह को बनाया है। मैं हूं जिसने सबकुछ किया है। मुझे अभी भी याद है, जब मैं चेंज हुआ था, वह रात जिसने मुझे बदलकर रख दिया था। एक समय ऐसा आया जिंदगी में जब मैंने परमेश्वर से उनका अनादर करने के लिए माफी मांगी। उन पर विश्वास न रखने के लिए माफी मांगी। मैंने कहा कि आप जो भी हो, जैसे भी दिखते हो, मैं आपका हमेशा आदर करूंगा, लेकिन मुझे आपसे बस एक चीज चाहिए। वह है मौत...मेरे अंदर जो कुछ भी चल रहा था मैं उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। खुद से थक चुका था। उस रात मैंने भगवान से सिर्फ डेथ मांगी।"

हनी सिंह ने इस बातचीत में यह भी बताया कि जब वह इस बीमारी से गुजर रहे थे, तो उनका परिवार उन्हें हील करने की हर  कोशिश कर रहा था। उनकी भगवान में आस्था बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। उनकी मां 24 घंटे घर में आरती बजाकर उन्हें सुनाया करती थी, ये सोचकर शायद उनके बेटे को थोड़ी राहत मिले, लेकिन कुछ भी सही नहीं हो रहा था।

honey singh pray for death

नए डॉक्टर ने दी हनी सिंह को जीने की उम्मीद

साल 2022 में हनी सिंह को 2019 की उस रात के बारे में समझ आया, जब उन्होंने भगवान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। रैपर ने कहा, "मैं उम्मीद खो चुका था, तो मैं यही सोचता था कि मैं ठीक कैसे हो रहा हूं। मैंने नया डॉक्टर किया, उसने मेरी दवाइयां चेंज की। तब से लेकर अब तक वह मेरी जिंदगी में सच में एंजल की तरह है।" उन्होंने बताया कि उनके डॉक्टर ही थे, जिन्होंने उन्हें यह फोर्स किया कि वह अपन पास्ट में बिताए गए पलों के बारे में खुलकर बात करें।

शाह रुख-अक्षय ने दी थी हनी सिंह को वॉर्निंग

हनी सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था जब वह ड्रग्स का अत्यधिक सेवन करते थे, तो शाह रुख खान-अक्षय कुमार ने उन्हें इसके खिलाफ वॉर्निंग दी थी और फिक्र करते हुए यह कहा था कि ये लत उन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'दूध-लस्सी पीयो...', पंजाब में BJP के एंटी ड्रग कैंपेन से जुड़े Yo Yo हनी सिंह; तरुण चुघ से की मुलाकात