विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'7 साल बंद रहा...' बाइपोलर डिसऑर्डर पर Honey Singh का खुलासा , झड़ गए सिंगर के सारे बाल

Published: Wed, 27 May 2026 04:43 PM (IST)

यो यो हनी सिंह ने बाइपोलर डिसऑर्डर से अपने संघर्ष का खुलासा किया है, बताया कि इलाज के कारण उनका वजन 105 किलो हो गया और सारे बाल झड़ गए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। यो यो हनी सिंह (Honey Singh) कुछ दिनों पहले ये खुलासा कर चुके हैं कि वो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) से अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है।

अब हाल ही में इस बीमारी को लेकर एक्टर ने एक नया खुलासा किया है। सिंगर और रैपर ने बताया कि इस बीमारी के इलाज ने उन पर न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी बुरा असर डाला, जिसकी वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया था और सारे बाल झड़ गए।

यह भी पढ़ें- 'मैंने नहीं गाया वो सॉन्ग...', वॉल्यूम-1 का 'गंदा गाना' अपना होने से Yo Yo Honey Singh का दिल्ली HC में इनकार

हनी सिंह को था किस बात का डर?

यो यो सिंह ने बताया कि उनकी बीमारी के पहले लक्षण तब दिखाई दिए जब वे एक म्यूज़िक रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रहे थे। एक्टर इस दौरान शाह रुख खान के साथ यूएस टूर पर भी थे। उन्होंने एबी टॉक्स पॉडकास्ट पर कहा, "मुझे डर लग रहा था कि मैं मर जाऊंगा।" उन्होंने आगे बताया कि वे इतने घबराए हुए और डरे हुए थे कि उन्होंने स्टेज पर जाने से परहेज किया।

yoyohoneysingh_1778619476_3895664805320613031_1140243112

हनी सिंह ने कहा, "मुझे लग रहा था कि मैं स्टेज पर ही मर जाऊंगा और मैं सोच रहा था कि मैं इसे कैसे छोड़ सकता हूं, इसलिए मैंने अपने आधे बाल मुंडवा लिए, लेकिन उन्होंने कहा कि हम आपको टोपी पहनाएंगे। मुझे लगा कि लोग समझ नहीं रहे हैं।"

बीच में ही प्रोग्राम छोड़कर चले गए हनी सिंह

अपनी मेंटल कंडीशन की वजह से हनी सिंह को बीच कार्यक्रम में ही स्टेज छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर से लंबी लड़ाई लड़ी।

उन्होंने बताया, “मैं सात साल तक घर में ही बंद रहा। मैं नहीं चाहता था कि मेरे फैंस मुझे उस हालत में देखें। मैंने खुद को घर में बंद कर लिया और अपने बचपन के दोस्तों से भी नहीं मिला। कोई संपर्क नहीं, कोई फोन कॉल नहीं, कोई टीवी नहीं, कोई इंटरनेट नहीं। लोग सोचते थे कि शैतान मुझसे बात कर रहा है।”

Honey (2)

उन्होंने आगे कहा, “बाइपोलर डिसऑर्डर आपको ऐसे विनाशकारी विचारों में ले जाता है जो वास्तविक नहीं होते, लेकिन आपको ऐसा महसूस कराता है जैसे वे सचमुच हो रहे हों।” इसे ट्रीट करने के लिए हनी सिंह ने जो हैपी मेडिकेशन लिया उसकी वजह से उनके सारे बाल चले गए और 105 किलो वजन हो गया था। सिंगर ने बताया कि अब वो विग लगाते हैं और पूरे गंजे हो चुके हैं।

सिंगर ने बताया कि उन्होंने साल 2014 में ड्रग्स छोड़ दिया था लेकिन इससे रिकवर होने में उन्हें काफी समय लग गया।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'दूध-लस्सी पीयो...', पंजाब में BJP के एंटी ड्रग कैंपेन से जुड़े Yo Yo हनी सिंह; तरुण चुघ से की मुलाकात