'मैंने नहीं गाया वो सॉन्ग...', वॉल्यूम-1 का 'गंदा गाना' अपना होने से Yo Yo Honey Singh का दिल्ली HC में इनकार
गायक योयो हनी सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर 2006 के आपत्तिजनक गाने 'वॉल्यूम-वन' को गाने से ...और पढ़ें

योयो हनी सिंह ने वॉल्यूम-1 का गाना उनका नहीं होने का हलफनामा दखिल कियाञ फोटो: जागरण
HighLights
हनी सिंह ने अश्लील गाना 'वॉल्यूम-वन' गाने से इनकार किया
गाना 'माफिया मुंडीर' के तहत बादशाह संग रिलीज हुआ था
दिल्ली हाई कोर्ट में ऑनलाइन हटाने में मदद का आश्वासन
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आपत्तिजनक गाने को आनलाइन से हटाने की मांग वाली एक याचिका पर गायक हनी सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि उन्होंने 2006 का अश्लील गाना वाल्यूम-एक नहीं गाया था।
इसे उन्होंने और बादशाह ने 'माफिया मुंडीर' के तहत रिलीज किया था। न्यायमूर्ति पुरूषेंद्र कुमार कौरव की पीठ के समक्ष हनी सिंह ने कहा कि वह अदालत की मदद करने के लिए आए हैं, ताकि यह सामाग्री ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म से हट जाए। उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है जिसे उन्होंने गाया है।
हिंदू शक्ति दल ने दायर की है याचिका
गाने को हटाने की मांग को लेकर हिंदू शक्ति दल की ओर से दायर याचिका पर अदालत सुनवाई कर रही है। हनी सिंह की तरफ से बताया गया कि इस गाने के संबंध में नागपुर की एक कोर्ट में भी उनके खिलाफ कार्यवाही चल रही है और वहां भी उन्होंने यही जवाब दिया है।
हनी सिंह के अधिवक्ता ने याचिकाकर्ता के इस दावे पर भी आपत्ति जताई कि उन्होंने एक मार्च 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में गाने की कुछ पंक्तियां गाई थीं।
हनी सिंह ने कहा कि ऐसा कोई कार्यक्रम हुआ ही नहीं और मैंने गाना नहीं गाया। हनी सिंह को मामले पर अपना बयान स्पष्ट तौर पर पेश करने का निर्देश दिया। मामले पर अगली सुनवाई 19 मई को होगी।
यह भी पढ़ें- AI से बनी फोटो ने बढ़ाई शशि थरूर की टेंशन, दिल्ली HC से अपनी आवाज और चेहरे के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
यह भी पढ़ें- 5 राज्यों में दिल्ली पुलिस का महा-एक्शन, 48 घंटे, 1014 रेड और 482 गिरफ्तार; ऑपरेशन गैंग बस्ट से थर्राए बदमाश
यह भी पढ़ें- नलों से निकल रहा 'खून जैसा' लाल पानी, दिल्ली के चावड़ी बाजार में मचा हड़कंप; 1000 परिवारों की सेहत पर खतरा
