AI से बनी फोटो ने बढ़ाई शशि थरूर की टेंशन, दिल्ली HC से अपनी आवाज और चेहरे के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी तस्वीर, नाम और आवाज के दुरुपयोग, खासकर डीपफेक और एआई से बनी छवियों के ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सांसद शशि थरूर। फोटो: आर्काइव
HighLights
शशि थरूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की
व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है
डीपफेक और एआई के दुरुपयोग पर रोक चाहते हैं
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तमाम फिल्म, आध्यात्मिक व खेल जगत की हस्तियों के बाद अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
शशि थरूर की याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ सुनवाई करेगी। थरूर ने उनकी तस्वीर, नाम और आवाज के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनकी तस्वीरें कई डीपफेक और एआई से बनाकर प्रसारित की जा रही हैं।
