विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: 'दूध-लस्सी पीयो...', पंजाब में BJP के एंटी ड्रग कैंपेन से जुड़े Yo Yo हनी सिंह; तरुण चुघ से की मुलाकात

Published: Tue, 26 May 2026 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2026 08:41 PM (IST)

मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने चंडीगढ़ में बीजेपी नेता तरुण चुघ से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब के युवाओं ...और पढ़ें

BJP नेता से मिले Yo Yo हनी सिंह। फोटो एक्स

BJP नेता से मिले Yo Yo हनी सिंह। फोटो एक्स

HighLights

  1. यो यो हनी सिंह ने चंडीगढ़ में बीजेपी नेता तरुण चुघ से मुलाकात की।

  2. उन्होंने पंजाब के युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की।

  3. युवाओं को दूध, दही, लस्सी अपनाने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मशहूर रैपर और पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने मंगलवार को बीजेपी नेता तरुण चुघ के साथ मुलाकात की है। बीजेपी नेता ने अपने एक्स पर मुलाकात की फोटो भी शेयर की है।

यो यो हनी सिंह ने युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की है, साथ ही कहा कि युवा पंजाब की पहचान को अपनाएं। उन्होंने युवाओं से कहा कि दूध, दही, लस्सी पीएं और नशीले पदार्थों से दूर रहें।

वहीं, तरुण चुघ ने कहा कि आज पंजाब की शान, युवाओं के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध गायक यो यो हनी सिंह जी से मुलाकात कर पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई। अगर हनी सिंह वापसी कर सकते हैं तो पंजाब का युवा भी नई शुरुआत कर सकता है। आइये हम सब मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।

हनी सिंह वापसी कर सकते हैं तो...

चुघ ने कहा कि हनी सिंह ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमाया है। गलत राह पर जाने के बाद उन्होंने आठ साल तक संघर्ष किया, वापसी की और सिंगिंग की दुनिया में फिर से नंबर-1 बन गए। उनकी यह कहानी बेहद प्रेरणादायक है।

तरुण चुघ ने हनी सिंह से गुजारिश की कि वे अपनी आवाज और गानों के जरिए पंजाब के बच्चों को हेरोइन, स्मैक और हशीश जैसे नशों से बाहर निकालने के लिए प्रेरित करें।