सीन से लेकर धुन तक...Honey Singh और Nora Fatehi का गाना निकला कॉपी, इंटरनेट पर यूजर्स ने मचा दिया बवाल
हनी सिंह और नोरा फतेही के 'बॉडी रोल' ने आते ही Youtube पर कब्जा तो कर लिया था, लेकिन अब ...और पढ़ें

'बॉडी रोल' का हर सीन किया गया है कॉपी/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनी सिंह और नोरा फतेही का नया गाना 'बॉडी रोल' हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना यूट्यूब पर टॉप-16 में ट्रेंड भी कर रहा है। हालांकि, रिलीज के कुछ ही दिन बाद ही नोरा फतेही-हनी सिंह 'बॉडी रोल' गाने की कोरियोग्राफी से लेकर इसके विजुअल्स और एक-एक सीन को कॉपी करने का आरोप लग गया है। नेटिजन्स ने तुरंत इस बात का पता लगा लिया है कि इस गाने के विजुअल्स को हॉलीवुड की किस सीरीज से चुराया गया है।
'लव, डेथ + रोबोट्स' के 'जिबारो' की पूरी कॉपी?
इंटरनेट यूजर्स ने दावा किया है कि इस म्यूजिक वीडियो 'बॉडी रोल' और साल 2022 में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर प्रसारित हुई सीरीज 'लव, डेथ + रोबोट्स' के पॉपुलर एपिसोड 'जिबारो के बीच काफी समानताएं हैं। यूजर्स का आरोप है कि हनी सिंह और नोरा फतेही के गाने का एक-एक सीन वहीं से कॉपी किया गया है। इस नए गाने पर खुलकर इंटरनेट ने अपनी राय रखी है और इसे 'प्रेरणा' नहीं, बल्कि पूरी की पूरी नकल बताया है।
एक यूजर ने लिखा, "यह गाना 'लव, डेथ + रोबोट्स' की पूरी वाइब दे रहा है, लेकिन मुझे इसमें यह ट्विस्ट पसंद आया।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हनी सिंह का म्यूजिक तो बहुत अच्छा है, लेकिन इस गाने के विजुअल्स, सीन और यहां तक कि कोरियोग्राफी भी कॉपी है, ऐसा क्यों किया?"
यह भी पढ़ें- फीफा विश्व कप में जलवा बिखेरेंगी पेरी और नोरा, जून में होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ की अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी की घोषणा
Video Credit- Nora Fatehi
क्यों लोग 'बॉडी रोल' और 'जिबारो' की कर रहे हैं तुलना?
अगर आपने इस गाने के विजुअल्स देखे होंगे, तो इसमें मध्ययुगीन शैली के कपड़े पहने एक व्यक्ति जंगल में जगमगाती हुई झील की ओर दौड़ता है। जैसे ही वह पानी पीने के लिए झुकता है, तो उसके सामने नदी से नोरा फतेही बाहर निकलती हैं। नोरा ने सुनहरे रंग के कपड़े पहने हैं और सिर पर एक भारी हेडगियर लगाया हुआ है। वह एकदम अलौकिक जलपरी की तरह लग रही हैं। वह शख्स को मोहित करती हैं और अपनी गुफा जैसी जगह में ले जाती हैं, जिसके बाद उनका डांस शुरू होता है।
Video Credit- Game Strix
कुछ इसी तरह के विजुअल्स 'लव, डेथ + रोबोट्स' के सीजन 3 के फाइनल एपिसोड 'जिबारो' में भी दिखाए गए हैं, जिसे ऑस्कर विनिंग एनिमेटर अल्बर्टो मिएल्गो (Alberto Mielgo) ने डायरेक्ट किया है। तकरीबन 17 मिनट का यह एपिसोड अमेजन के घने जंगल में घात लगाकर किए गए हमले के बाद एक समूह के एकमात्र जिंदा बचे विजेता की कहानी के बारे में बताता है। उसका अंत भी एक अलौकिक जलपरी जैसी शक्ति के कारण ही होता है।
