विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रैप गेम में Honey Singh की दमदार वापसी, दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में करेंगे कॉन्सर्ट; नोट करें तारीख

Published: Sat, 11 Jan 2025 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2025 06:19 PM (IST)

रैपर और हनी सिंह (Honey Singh) बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी सुपरहिट सॉन्ग दे चुके हैं। इन दिनों उनके कई ...और पढ़ें

हनी सिंह ने इंडिया म्यूजिक टूर की घोषणा की (Photo Credit- Instagram)
हनी सिंह ने इंडिया म्यूजिक टूर की घोषणा की (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. हनी सिंह इंडिया में करेंगे म्यूजिक टूर
  2. मिलेनियर इंडिया टूर 2025 इन शहरों में होगा
  3. रैपर और सिंगर के शो की टिकटें मिलनी हुई शुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। साल 2024 में उनकी म्यूजिक एल्बम रिलीज हुई, जिसके ज्यादातर गानों को दर्शकों का प्यार मिला। इसके बाद हाल ही में उनकी डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह: फेमस' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें सिंगर ने अपनी बीमारी और अफवाहों के बारे में खुलकर बात की। जिंदगी के बुरे फेज से गुजरने के बाद अब हनी सिंह लोगों को फिर से दीवाना बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

इन दिनों उनका सॉन्ग मिलियनेयर खूब चर्चा में है। अब हनी सिंह ने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने इंडिया म्यूजिक टूर की घोषणा कर दी है। बता दें कि उनके कॉन्सर्ट का नाम मिलेनियर इंडिया टूर (Millionaire India Tour Yo Yo Honey Singh) होगा। हनी सिंह ने फैंस के साथ टूर का अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अगर आप उनके फैंस हैं तो जान लें कि उनका टूर कब और किस-किस शहर में होगा।

इन शहरों में परफॉर्म करेंगे हनी सिंह

ब्राउन रंग और अंग्रेज बीट जैसे गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह का जलवा एक बार फिर लाइव शो में देखने को मिलेगा। बीमारी से ठीक होने के बाद उन्होंने अपने म्यूजिक टूर की अनाउंसमेंट की है। 22 फरवरी को मुंबई से हनी सिंह के टूर की शुरुआत होगी। इसके बाद रैपर 28 फरवरी को लखनऊ के लोगों के बीच परफॉर्म करेंगे। वहीं, 1 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट (Honey Singh Concert Delhi) होगा। 8 मार्च को हनी सिंह इंदौर में परफॉर्म करेंगे। इसके बाद रैपर 14 मार्च को पुणे में परफॉर्म करेंगे। अहमदाबाद में 15 मार्च को उनका शो होगा और बेंगलुरु 22 मार्च को। 

ये भी पढ़ें- Badshah के करियर पर सवाल उठाने वाला फैन घबराया, तो सपोर्ट में आर्मी लेकर खड़े हो गए Honey Singh

बता दें कि सिंगर चंडीगढ़ में भी परफॉर्म करने वाले हैं। इस शहर में उनका कॉन्सर्ट 23 मार्च को होगा और पिंक सिटी जयपुर में उनका शो 29 मार्च को होगा। हनी सिंह के टूर का आखिरी शो कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा।

Photo Credit- Instagram

कॉन्सर्ट की टिकटें कब से कर पाएंगे बुक?

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनके साल 2025 के इंडिया टूर की टिकटें आज दोपहर 2 बजे से मिलनी शुरू हो गई हैं। आप ऑनलाइट टिकट बुक कर सकते हैं। इंस्टा स्टोरी पर सिंगर और रैपर ने टूर को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नोट में लिखा, 'शांति ध्वनि का अंत नहीं है, यह इसकी शुरुआत है। यह वह जगह है जहां जीवन खुद को सुनने के लिए ठहरता है। यही कारण है कि मैं इतने वर्षों से शांत था। अब आप मुझे हर जगह सुनेंगे।'

ये भी पढ़ें- ‘तुम्हें देख लूंगा…’ Honey Singh का फूटा Badshah पर गुस्सा, बीमारी का मजाक उड़ाने पर लगाई क्लास