विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badshah के करियर पर सवाल उठाने वाला फैन घबराया, तो सपोर्ट में आर्मी लेकर खड़े हो गए Honey Singh

Published: Fri, 27 Dec 2024 12:38 PM (IST)

हनी सिंह और बादशाह (Honey Singh and Badshah) के बीच सालों पुराना विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है। हाल ...और पढ़ें

हनी सिंह ने किया फैन का समर्थन (Photo Credit- Instagram)
हनी सिंह ने किया फैन का समर्थन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. हनी सिंह के फैन ने उठाया बादशाह के करियर पर सवाल
  2. प्रशंसक के पीछे पड़े बादशाह के फैन
  3. फैन के सपोर्ट में आए खुद हनी सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने गानों की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह कायम कर चुके हैं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी रोचक जानकारी के साथ चर्चा में बने हुए हैं। नेटफ्लिक्स पर सिंगर और रैपर की डॉक्यूमेंटरी रिलीज हुई है। इसके प्रमोशन के लिए वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वह फैन की सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं।

हाल ही में हनी पाजी के फैन ने बादशाह को इंडिया आइडल 15 के जज न बनने के लायक बताया था। इसके बाद रैपर बादशाह के फैंस ने उनकी ट्रोलिंग की। इसके बाद अब Ridey नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम रील शेयर करते हुए फिर से बादशाह पर निशाना साध दिया है। खास बात है कि उनकी पोस्ट पर खुद हनी सिंह ने रिएक्ट किया है।

हनी सिंह के फैन ने कहा, 

मैंने बादशाह के ऊपर एक वीडियो बनाई। इसके बाद उनके फैन कमेंट में आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। हनी सिंह ने वीडियो को लाइक किया तो उनके फैन भी सपोर्ट में आ गए।फिर भी मैं बादशाह के जितने फैन हैं, उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, कि आप बादशाह के प्रशंसक हैं। और मैं माफी मांगता हूं कि मैंने बोला कि वो इंडियन आइडल का जज बनने के लायक नहीं है। वो सिंगर बनने के ही लायक नहीं है। मैं ये बोलना चाहता हूं कि आपसे नहीं हो पाएगा। भाई गाली देने वाली तो बात ही नहीं थी। क्या करा मैने ज्यादा से ज्यादा? आज हनी ओक लगाया है मैंने परफ्यूम, अब इस पर गाली दोगे तुम मुझे? नहीं ना? मेरे बाथरूम में हनीबीज का छत्ता लग गया है। अब बताओ, बादशाह के घर पर मधुमक्खियों का छत्ता नहीं लगता क्या कभी?

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- ‘तुम्हें देख लूंगा…’ Honey Singh का फूटा Badshah पर गुस्सा, बीमारी का मजाक उड़ाने पर लगाई क्लास

फैन की सपोर्ट में आए हनी सिंह 

हनी सिंह ने अपने फैन की हालिया इंस्टाग्राम रील पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'यो यो आर्मी तुम्हारे साथ है छोटे भाई! चिंता मत करो।' हनी सिंह के कमेंट के बाद एक बार फिर बादशाह के साथ उनका झगड़ा चर्चा में आ गया है। इंडिया टुडे के इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बादशाह ने उनकी बीमारी का मजाक बनाया। यही वजह कि वह उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ridey Behl (@rideyay)

बादशाह और हनी सिंह के बीच झगड़ा कई वजहों के चलता रहा है। ब्राउन रंग सॉन्ग का रैप लिखने का दावा बादशाह ने किया तो हनी सिंह ने पलटवार करते हुए कह दिया कि फिर वो अपने लिए वैसा गाना क्यों नहीं लिख पाया। फिलहाल ऐसा लगता है सिंगर और रैपर हनी सिंह नाराजगी दूर करने के मूड में नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें- Guru Randhawa को जब नहीं मिली थी Honey Singh के शो की टिकट, दूर से चेहरा देखकर लौटना पड़ा था वापिस